संगठन के हित में सदैव उत्साहपूर्वक कार्य किया जाता है
भेदभाव को दूर करने के लिए देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया
लखनऊ। देश के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती के कर्मचारियों व अधिकारियों ने उनके साथ एक कटआॅफ डेट 5 अक्टूबर 2007 के आधार पर हो रहे भेदभाव को दूर करने के लिए आज देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लखनऊ में दूरदर्शन केंद्र के सामने लंच के समय पर किया गया। लखनऊ के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू, जयपुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, अहमदाबाद, पटना, रांची व शिमला, लेह, कारगिल सहित देश के कई शहरों में आकाशवाणी व दूरदर्शन के कार्यालयों के सामने यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ।
प्रसार भारती के प्रोग्राम इंजीनियरिंग व एडमिन कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों द्वारा बनाए गए एक संयुक्त मंच, जॉइन्ट एक्शन फोरम फॉर प्रसार भारती एम्प्लॉईस ने यह प्रदर्शन किया। जॉइन्ट एक्शन फोरम फॉर प्रसार भारती एम्प्लॉईस ने 5 अक्टूबर की तारीख को काला दिवस के रूप में भी मनाने की घोषणा की क्योंकि इसी तारीख के बाद चयनित हुए कर्मचारियों के साथ प्रसार भारती में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।
इस प्रदर्शन में देश भर में सैकड़ों की संख्या में प्रसार भारती के कर्मचारी व अधिकारी अपनी मांगों को लेकर शामिल हुए। श्याम चौधरी ने कहा कि इस प्रदर्शन का मुख्य कारण प्रसार भारती कर्मचारियों की कई मांगें रहीं, जिसमें समान काम के लिए समान वेतन, प्रमोशन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए भारत सरकार की केंद्रीय कर्मियों को मिलने वाली केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना सीजीएचएस का लाभ प्रमुख है। ज्योति भाटिया ने भावुक होकर बड़ी साफगोई से कहा कि प्रसार भारती की इन युवा प्रतिभाओं के द्वारा अपनी पहल शक्ति एकार्य शक्ति और इच्छा शक्ति का भरपूर प्रयोग कर संगठन के हित में सदैव उत्साहपूर्वक कार्य किया जाता है तो ये भेदभाव क्योंघ् प्रसार भारती को गंभीरतापूर्वक विचार कर हमारे स्वस्थ्य एवं वेतन विसंगति जैसे मूलभूत मुद्दों पर जल्द से जल्द निर्णय लेना चाहिए।





