back to top

बहरीन दौरा: पीएम मोदी ने श्रीनाथजी मंदिर के पुनर्निर्माण की परियोजना का किया शुभारम्भ

मनामा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन की राजधानी मनामा में भगवान श्री कृष्ण के 200 साल पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 42 लाख डॉलर की परियोजना का रविवार को शुभारम्भ किया और कहा कि यह भारत तथा बहरीन के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है। मोदी ने मनामा के श्रीनाथजी मंदिर में प्रार्थना की और प्रसाद चढ़ाया जो उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में शनिवार को ‘रुपे कार्ड’ के उद्घाटन के बाद उससे खरीदा था। श्रीनाथजी मंदिर क्षेत्र में सबसे पुराना मंदिर है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, बहरीन के श्रीनाथजी मंदिर में समय व्यतीत किया। यह क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है और यह भारत तथा बहरीन के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है। मोदी ने मंदिर में कार्यक्रम में भाग लेने आए भारतीय समुदाय का भी अभिवादन किया और उससे बातचीत की। प्रधानमंत्री ने इसके बाद पट्टिका का अनावरण किया और इसके साथ ही मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का अधिकारिक रूप से उद्घाटन हुआ। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, शानदार स्वागत के लिए बहरीन का शुक्रिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनामा स्थित 200 साल पुराने श्रीनाथजी मंदिर में प्रार्थना की, जो क्षेत्र का सबसे पुराना मंदिर है। यह मंदिर बहरीनी समाज के बहुलवाद को दर्शाता है।

 

मनामा में श्रीनाथजी (श्री कृष्ण) मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य इस साल आरंभ किया जाएगा। मनामा स्थित इस 200 साल पुराने मंदिर का 42 लाख डॉलर की लागत से 45 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में तीन मंजिला भवन के साथ नवीनीकरण किया जा रहा है। पुनर्निर्माण के दौरान मंदिर की 200 साल पुरानी विरासत को रेखांकित किया जाएगा और नए परिसर में गर्भगृह और प्रार्थनाकक्ष होगा। इसमें पारम्परिक हिंदू विवाह समारोह और अन्य अनुष्ठानों के आयोजन के लिए विशेष सुविधा होगी ताकि बहरीन को विवाह आयोजन स्थलों के रूप में प्रोत्साहन मिले और पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। मंदिर परिसर में बहरीन और भारत के विभिन्न चित्रकारों की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा और यहां सभी धर्मों के लोगों का स्वागत होगा। बहरीन में तीन लाख 50 हजार भारतीय रहते हैं, जिनमें अधिकतर केरल के लोग हैं। बहरीन की कुल 12 लाख आबादी का एक तिहाई भारतीय हैं। मोदी शनिवार को यहां पहुंचे थे। वह बहरीन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

 

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...