back to top

मोदी ने दिया मूल मंत्र- प्राचीन ज्ञान को आधुनिकता से जोड़ने की जरूरत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि देश में गंभीर बीमारियों के इलाज पर हजारों साल पुराना साहित्य है लेकिन इस पुराने ज्ञान को सफलतापूर्वक आधुनिकता के साथ जोड़ने में बहुत कम सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव लाना है तो इसके लिए समग्र रुख अपनाना होगा जिसके तहत पारंपरिक और आधुनिक औषधियों की संयुक्त क्षमता को मजबूती देनी होगी। मोदी ने यहां योग पुरस्कार समारोह के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आयुष मंत्रालय के जरिए बीते पांच सालों से इस स्थिति को बदलने का काम जारी है जिसमें प्राचीन शोधों को प्रयोगशालाओं में मान्यता दी जा रही है और इस तरह पेश किया जा रहा है जिससे चिकित्सा विज्ञान भी उन्हें समझ सके। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर देश में स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव लाना है तो इसके लिए समग्र रुख अपनाना होगा जिसके तहत पारंपरिक और आधुनिक औषधियों की संयुक्त क्षमता को मजबूती देनी होगी।

 

मोदी ने कहा, हमारे पास हज़ारों वर्ष पुराना साहित्य है, वेदों में गंभीर बीमारियों से जुड़े इलाज की चर्चा है। लेकिन दुर्भाग्य से हम अपने प्राचीन अनुसंधान को आधुनिकता से जोड़ने में बहुत ज्यादा सफल नहीं हो पाए। इसी स्थिति को बीते पांच वर्षों में हमने लगातार बदलने का प्रयास किया है। हमने प्रयोगशालाओं में इनके प्रमाणीकरण के जरिए इनका वैज्ञानिक आधार तैयार किया। हमनें इसे इस तरह पेश किया कि चिकित्सा विज्ञान भी इसे समझ सके। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के विकास पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा ही नहीं, आयुष की शिक्षा में भी अधिक तथा बेहतर पेशेवर आएं, इसके लिए आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं। मोदी ने कहा, जब हम देश में 1.5 लाख स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र खोल रहे हैं, तो आयुष को भूले नहीं हैं। देशभर में साढ़े बारह हज़ार आयुष सेंटर बनाने का भी लक्ष्य है, जिनमें से आज 10 आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र का हरियाणा में उद्घाटन हुआ है। हमारी कोशिश है कि ऐसे चार हजार आयुष केंद्र इसी वर्ष तैयार हो जाएं। ये 10 आयुष सेंटर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल, जींद, हिसार, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूहं में खोले गए हैं।

 

आयुष मंत्रालय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आयुष ग्रिड का विचार प्रशंसनीय है और इससे आयुष सेक्टर के सीमित दायरे को व्यापक करने में मदद मिलेगी। मोदी ने कहा कि आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, सिद्घ, यूनानी और होम्योपैथी के बाद सोवा – रिग्पा आयुष परिवार का छठा सदस्य हो गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल के लिए वह संबंधित मंत्री और उनके विभाग को बधाई देते हैं। उन्होंने बताया कि सोवा-रिग्पा को बढ़ावा देने के लिए लद्दाख में एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि सोवा रिग्पा परंपरागत बौद्घ चिकित्सा पद्घति है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत जितने मरीजों को अब तक मुफ्त इलाज मिला है, वे अगर इसके दायरे में न होते तो उन्हें 12 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक रकम खर्च करनी पड़ती। एक प्रकार से देश के लाखों गरीब परिवारों के 12 हज़ार करोड़ रुपए की बचत हुई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के विकास पर तेजी से काम चल रहा है। दो दिन पहले ही सरकार ने 75 नए मेडिकल कॉलेज बनाने का भी फैसला लिया है। इससे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी तो होगी ही, साथ ही एमबीबीएस की करीब 16 हज़ार सीटें बढ़ेंगी। उन्होंने कहा आज मुझे योग के साधकों, योग की सेवा करने वालों और दुनियाभर में योग का प्रचार-प्रसार करने वाले साथियों तथा संगठनों को पुरस्कार देने का मौका मिला है। इनमें देश के साथ ही इटली और जापान जैसे देशों के लोग और संगठन भी शामिल हैं। पुरस्कार पाने वाले साथियों को बधाई।

 

उन्होंने कहा, आज हम देखते हैं कि जिस भोजन को हमने छोड़ दिया, उसको दुनिया ने अपनाना शुरू कर दिया। जौ, ज्वार, रागी, कोदो, सामा, बाजरा, सावां, ऐसे अनेक अनाज कभी हमारे खान-पान का हिस्सा हुआ करते थे। लेकिन ये हमारी थालियों से गायब हो गए। अब इस पोषक आहार की पूरी दुनिया में मांग है। मोदी ने कहा आज आयुष पद्घति को समृद्घ करने वाली 12 हस्तियों के सम्मान में डाक टिकट जारी हुए हैं। हमारे देश में परंपरा थी कि बड़े-बड़े नाम हों या जो नेता हों, उन्हीं पर डाक टिकट बनते थे। अब आयुर्वेद के लिए खप जाने वालों पर भी डाक टिकट बन सकते हैं। हिन्दुस्तान में यही तो बदलाव हुआ है ।

RELATED ARTICLES

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...