लखनऊ। राजधानी के लखनऊ के होटल हिल्टन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा शक्ति मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड का उद्घाटन किया गया। साथ इस फिल्म प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म आर्किटुच्चे का पोस्टर अनावरण भी मुख्य अतिथि रहे उप मुख्यमंत्री एवं प्रशांत सिंह अटल एवं कुंवर प्रदीप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रोडक्शन हाउस के प्रोड्यूसर शिव कुमार भारद्वाज एवं मृत्युंजय सिंह और निर्देशक अविनाश गुप्ता के साथ.साथ फिल्म की स्टार कास्ट अस्मित पटेल, यजुवेंद्र प्रताप सिंह, आंचल मुंजाल, रोहित चौधरी एवं सर्वदमन सिंह भी मौजूद रहे। फिल्म की अनाउंसमेंट के अवसर पर कुछ विशिष्ट अतिथियों मारकंडेय शाही, सूचना आयुक्त सुभाष सिंह समेत लखनऊ रंगमंच के अनिल रस्तोगी, गोपाल सिन्हा, ललित सिंह पोखरिया, राजा अवस्थी एवं नरेंद्र पंजवानी भी मौजूद रहे।





