back to top

फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, सात लोगों की मौत

सीतापुर(उप्र)। सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र में कालीन बनाने वाली एक फैक्ट्री में गुरुवार को जहरीली गैस के रिसाव के कारण एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत सात लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिसवां थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में एक फैक्ट्री में अचानक जहरीली गैस रिसने लगी। इसके सम्पर्क में आने से तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। फैक्ट्री का संचालक इस घटना के बाद से फरार है। बिसवां के उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद राष्ट्रीय आपदा राहत बल भी मौके पर है। गैस से प्रभावित इलाके को खाली करा लिया गया है। कुमार ने बताया कि कालीन फैक्ट्री से सटी एक तेजाब फैक्ट्री में एक टैंकर धोया गया था। हो सकता है कि उसी में से निकली गैस के कारण यह घटना हुई हो।

इस बीच, लखनऊ में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हुई है। मृतकों में अतीक (45), उसकी पत्नी सायरा (42) और उनके बच्चों आयशा (12), अफरोज (08) और फैसल (02) शामिल हैं। इसके अलावा मोटू (75) तथा पहलवान (70) की भी इस घटना में मौत हुई है। वे सभी कानपुर के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र में कालीन बनाने वाली एक फैक्ट्री में गुरुवार को जहरीली गैस के रिसाव के कारण एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत सात लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित लोगों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाए।

RELATED ARTICLES

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ की त्रासदी ने हिंदूकुश हिमालय की संवेदनशीलता उजागर की : संरा के जलवायु प्रमुख

नयी दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील का कहना है कि नेपाल-चीन सीमा के पास ग्लेशियर के ढहने और अचानक बाढ़ आने...