back to top

निमोनिया पर सांस अभियान के जरिये होगा प्रहार

लखनऊ। वैश्विक महामारी के साथ ही योगी सरकार ने अब प्रदेश में निमोनिया पर प्रहार करने का एक मजबूत खाका तैयार किया है। देश भर में निमोनिया और डायरिया से बच्चों की जान चली जाती है। हर साल कई बच्चे इसकी चपेट में आते हैं। ऐसे में सर्वाधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में इस बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारी कर ली है। प्रदेश में निमोनिया पर प्रहार के लिए ‘सांस अभियान’ की शुरुआत की जायेगी। इस माह के अंत तक इस विशेष अभियान को युद्ध स्तर पर प्रत्येक जनपद में चलाया जायेगा।

नेशनल हेल्थ मिशन के बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जीएम डॉ वेद प्रकाश ने बताया कि सरकार ने प्रदेश के बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए न्यूमो कोकल वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया है। इसके साथ ही बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए रोटावायरस वैक्सीन की डोज भी दी जा रही है। इन दोनों के ही बेहतर परिणाम सभी को देखने को मिल रहे हैं।

सरकार निमोनिया को जड़ से खत्म करने के लिए सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रेलाइज निमोनिया सक्सेसफुल (सांस) अभियान शुरू करने की तैयारी में है। इससे प्रदेश को दोनों बीमारियों से निपटने में बड़ी राहत मिलेगी। डॉ वेद प्रकाश के मुताबिक, प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। इसमें प्रदेश के 200 मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग ले चुके हैं। अब यह मास्टर ट्रेनर जिलों में आशा व एएनएम को प्रशिक्षण देंगे। अप्रैल आखिरी तक सांस अभियान के तहत बच्चों को इलाज मिलने लगेगा।

प्रदेश में अब आशा-एएनएम बच्चे के जन्म के 42 दिन तक सात बार घर की विजिट करेंगी। इस दौरान एएनएम-आशा बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी। यह हेल्थ वर्कर बच्चे में निमोनिया के लक्षण मिलने पर तत्काल प्राथमिक उपचार करेंगी। इसका प्रोटोकॉल तैयार कर दिया गया है। प्रोटोकॉल में सिरप, इंजेक्शन आदि को शामिल किया गया है। वहीं गंभीर लक्षण होने पर बच्चे को सीएचसी या जिला अस्पताल रेफर कर दिया जायेगा। समय पर इलाज मिलने पर बच्चों की असमय होने वाली मौतों में भी कमी आयेगी।

RELATED ARTICLES

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ की त्रासदी ने हिंदूकुश हिमालय की संवेदनशीलता उजागर की : संरा के जलवायु प्रमुख

नयी दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील का कहना है कि नेपाल-चीन सीमा के पास ग्लेशियर के ढहने और अचानक बाढ़ आने...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ की त्रासदी ने हिंदूकुश हिमालय की संवेदनशीलता उजागर की : संरा के जलवायु प्रमुख

नयी दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील का कहना है कि नेपाल-चीन सीमा के पास ग्लेशियर के ढहने और अचानक बाढ़ आने...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...