back to top

पीएम नरेन्द्र मोदी बोले- ‘जो गरीबों की जाति, वही मेरी जाति’

गाजीपुर/सोनभद्र (उप्र)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी जाति को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए शनिवार को कहा कि देश के गरीबों की जो जाति है वही मेरी जाति है। मोदी ने गाजीपुर और सोनभद्र में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा इस पूरे चुनाव के दौरान पहले चरण से सपा, बसपा वाले मेरी जाति को लेकर हमले करते रहे हैं।

मैं पिछड़ी जाति में पैदा जरूर हुआ

मैं पिछड़ी जाति में पैदा जरूर हुआ लेकिन हर पिछड़े, गरीब को इस देश का अगड़ा बनाने के लिए दिनरात एक कर रहा हूं। मुझसे जब लोग मेरी जाति का सर्टिफिकेट मांगते हैं तो मैं कहता हूं कि गरीबी ही मेरी जाति है। उन्होंने कहा जो भी खुद को गरीब मानता है मैं उसकी जाति का हूं। इसलिए जो सामान्य समाज है, जिनके गरीब बच्चों को कोई पूछने वाला नहीं था, उन गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण भी मैंने ही दिया क्योंकि मेरी जाति गरीब की है। जिस गरीब के पास घर नहीं था, उसे घर दे दिया, क्योंकि मेरी जाति गरीब की है। मोदी ने कहा कि सपाबसपा के नेता गरीबी और जातिवाद के नाम पर गरीबों का शोषण करके अरबोंखरबों के मालिक बन गए। इन लोगों को तो कभी पांच साल तो कभी दो साल मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला, मगर मैं गुजरात का सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री रहा।

पांच साल से प्रधानमंत्री हूं

पांच साल से प्रधानमंत्री हूं। मेरा खाता देख लीजिए, कहीं पैसा और मकान मिल जाए तो कहिए। गाजीपुर में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने साबित कर दिया कि विकास बिना किसी भेदभाव के सुनिश्चित किया जा सकता है, हम सबका साथ, सबका विकास में यकीन करते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता सैम पित्रोद की हुआ तो हुआ टिप्पणी के जरिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके महामिलावटी साथियों का मंत्र ही है, हुआ तो हुआ। देश में गरीबी और महंगाई बढ़ती रही, मगर ए महामिलावटी कहते रहे कि हुआ तो हुआ। देश का गरीब इलाज के लिए परेशान होता रहा, मगर ए महामिलावटी कहते रहे कि हुआ तो हुआ। देश के हजारों गांव, करोड़ परिवार बिजली के बिना परेशान होते रहे, ए लोग कहते रहे हुआ तो हुआ।

यह अहंकार, खुद को राजा समझने और देश

यह अहंकार, खुद को राजा समझने और देश के लोगों को अपना गुलाम समझने की प्रवृत्ति कांग्रेस और उसके साथियों सपा, बसपा में कूटकूटकर भरी हुई है। उन्होंने कहा यह हमारी ही सरकार है जिसने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के लिए फांसी तक की सजा का प्रावधान किया है। महिला हितों और महिला सुरक्षा के प्रति हम पूरी तरह संवेदनशील हैं, लेकिन महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस किस तरह का काम कर रही है, वह देश आज भी देख रहा है। मोदी ने राजस्थान के अलवर में गत 26 अप्रैल को एक विवाहिता से सामूहिक बलात्कार की वारदात का जिक्र करते हुए कहा कि उन दरिंदों को पकडऩे के बजाय वहां की पुलिस, वहां की कांग्रेस सरकार चुनाव में नुकसान होने के डर से इस केस को ही छुपाने और दबाने में जुट गए। यही कांग्रेस के न्याय की सच्चाई है।

देश में असहिष्णुता बढऩे की बात कहकर जो लोग

उन्होंने कहा कि देश में असहिष्णुता बढऩे की बात कहकर जो लोग अवार्ड वापस कर रहे थे, उनसे पूछना चाहता हूं कि अलवर कांड पर अवार्ड वापसी गैंग क्यों चुप बैठा है। मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के एक कथित बयान का जिक्र किया और कहा कि कुमारस्वामी के मुताबिक सेना में तो वही लोग जाते हैं, जिनके पास खाने के लिए नहीं होता है। कांग्रेस, सपा, बसपा ने अपने इस साथी के बयान को अभी तक गलत नहीं ठहराया है। उनकी चुप्पी बताती है कि वो आपके इस अपमान का समर्थन करते हैं। वीर माताओं का अपमान करते हैं। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि महामिलावटी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरे में डाल देती है।

यही सपा मंत्रिमण्डल में शामिल थी

याद कीजिए जब तीसरे मोर्चे की महामिलावटी सरकार थी, यही सपा मंत्रिमण्डल में शामिल थी और इन्होंने देश का क्या हाल कर दिया था। हमारे खुफिया और सुरक्षा तंत्र से जुड़े कई लोगों ने इस बारे में बहुत कुछ लिखा है। आप पढ़ेंगे तो रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि लिखने वाले लोगों ने बताया कि किस तरह महामिलावटी सरकार ने हमारे खुफिया तंत्र को खोखला कर दिया था। इसका खामियाजा पूरे देश को लम्बे समय तक भुगतना पड़ा था। तीसरे मोर्चे की सरकार ने उस वक्त जो कुछ किया वह किसी बड़े अपराध से जरा भी कम नहीं था। वह तो वाजपेई जी की सरकार आई। उन्होंने कदम उठाए और देश को बचा लिया। प्रधानमंत्री ने कहा, लेकिन दुर्भाग्य से अटल बिहारी वाजपेई की सरकार जाने के बाद देश ने फिर ऐसी कमजोर और रिमोट कंट्रोल वाली सरकार देखी, जिसने देश की साख को ही दांव पर लगा दिया।

लाखों करोड़ों के घोटाले

इतना भ्रष्टाचार, लाखों करोड़ों के घोटाले, हर तरफ त्राहित्राहि मची थी। उन्होंने कहा कि आज का दिन यानी 11 मई इस बात का जीताजागता सुबूत है, जब 21 साल पहले आज ही के दिन भारत ने परमाणु परीक्षण किया था। मैं उन सभी वैज्ञानिकों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपनी मेहनत से देश को गौरव दिलाया था। वाजपेई सरकार से पूर्व की सरकारों में वह हिम्मत नहीं थी कि ऐसा फैसला ले सके। मोदी ने कहा कि यह नया भारत है। जो आतंकियों के घर में घुसकर मारता है। गुजरे पांच वर्षों में नक्सलवाद को भी हमने देश के एक बहुत छोटे हिस्से तक सीमित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अनपरा और ओबरा में बिजली उत्पादन होने के बावजूद बिजली देने में सोनभद्र के साथ भेदभाव किया जाता था। हमारी सरकार ने इस स्थिति को बदलने का प्रयास किया है।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...