back to top

PM मोदी ने चक्रवात प्रभावित ओडिशा का हवाई सर्वेक्षण किया, सहायता की घोषणा की

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में चक्रवात फोनी के कारण हुई क्षति का आकलन करने के लिए सोमवार को हवाई सर्वेक्षण किया और राज्य में राहत कार्यों के लिए 1000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मुहैया कराने की घोषणा की। मोदी ने चक्रवात से पहले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यापक मुहिम के लिए नवीन पटनायक सरकार की प्रशंसा की।

मृतकों के परिजन के लिए दो-दो लाख रुपए

उन्होंने मृतकों के परिजन के लिए दो-दो लाख रुपए और चक्रवात के कारण घायल हुए लोगों के लिए पचास-पचास हजार रुपए के मुआवजे की घोषणा की। इससे पहले भी केंद्र ने राज्य के लिए 381 करोड़ रुपए जारी किए थे। राज्य में चक्रवात ने भारी तबाही मचाई है और इसके कारण कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई है। मोदी ने हवाई सर्वेक्षण के बाद संवाददाताओं से कहा, पटनायक नीत सरकार ने जनहानि से बचने के लिए तटीय क्षेत्रों से लोगों को निकालने में सराहनीय काम किया। चक्रवात के कारण हुए नुकसान का जायजा के लिए एक केंद्रीय दल जल्द ही राज्य का दौरा करेगा।

12 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

राज्य सरकार ने चक्रवात से निपटने की तैयारियों के तहत तटीय क्षेत्रों के करीब 12 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था। प्रधानमंत्री ने संकट के समय में केंद्र एवं राज्य के बीच समन्वय की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए एक दीर्घकालीन योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा, केंद्र ओडिशा के राहत कार्यों में उसे हरसंभव मदद मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्घ है। मैं चक्रवात से निपटने के लिए राज्य के लोगों द्वारा समय पर किए गए प्रयासों के लिए उन्हें बधाई देता हूं। सरकार मछुआरों और अन्य प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद मुहैया कराएगी।

हवाई सर्वेक्षण से लौटने के कुछ समय बाद

हवाई सर्वेक्षण से लौटने के कुछ समय बाद ही प्रधानमंत्री ने पटनायक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्वीट किया था, कल सुबह ओडिशा जाऊंगा, जहां मैं चक्रवात फोनी के कारण पैदा हुई स्थिति की समीक्षा करूंगा और शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा। केंद्र जारी राहत एवं बचाव कार्यों में हरसंभव सहायता मुहैया कराने को लेकर प्रतिबद्घ है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को भी मुख्यमंत्री से फोन पर बात करके फोनी के बाद की स्थिति पर चर्चा की थी और केंद्र से लगातार समर्थन देने का भरोसा दिलाया था।

 

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...