back to top

पाक ने एलओसी पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया, एक नागरिक की मौत

श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कमलकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया जिससे एक नागरिक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलाबारी की।

उन्होंने कहा कि घायल नागरिक को अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों ने कहा कि उरी के कमलकोट सेक्टर के अलावा दो अन्य स्थानों से भी संघर्ष विराम के उल्लंघन की सूचना है। इन स्थानों में बांदीपोरा जिले के गुरेज़ सेक्टर में इज़मर्ग और कुपवाड़ा जिले में केरन सेक्टर शामिल हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सेना ने घुसपैठ की एक कोशिश को विफल कर दिया। केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन कर घुसपैठ के लिए मदद की जा रही थी।

श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर आज हमारे सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियां देखीं। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि घुसपैठ के प्रयास के साथ ही पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन शुरू किया। कर्नल कालिया ने कहा, उन्होंने मोर्टार और अन्य हथियारों से गोले दागे। इसका उचित जवाब दिया जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर यह घुसपैठ की दूसरी कोशिश थी।

इससे पहले 7- 8 नवंबर की मध्यरात्रि माछिल सेक्टर में घुसपैठ का असफल प्रयास किया गया था जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए थे उस अभियान में सेना के एक कैप्टन और बीएसएफ के एक जवान सहित तीन सैनिक शहीद हो गए थे। प्रवक्ता ने कहा, ‘भारत की सेना पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के सभी प्रयासों को नाकाम बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।’

RELATED ARTICLES

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...