back to top

पाक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश

दिल्ली, यूपी व मुंबई से सात आतंकी गिरफ्तार, त्योहारों पर पूरे देश में धमाकों की थी साजिश

नई दिल्ली/लखनऊ। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दिल्ली, यूपी और मुंबई से पाकिस्तान में ट्रेंड सात आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक और हाई क्वालिटी वाले हथियार बरामद किए गए हैं। ये आतंकी त्योहारों पर पूरे देश में धामाका करना चाहते थे। पकड़े गए आतंकियों में से दो ने पाकिस्तान में बम बनाने की ट्रेनिंग ली थी। आतंकी दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस के इशारे पर नवरात्रि और रामलीला के दौरान सीरियल ब्लास्ट करना चाहते थे। इस बीच, यूपी एटीएस ने कई शहरों में छापेमारी कर चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

 

इस क्रम में सबसे पहले महाराष्ट्र से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। हमारे लखनऊ के विशेष संवाददाता मनोज बाजपेयी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (यूपी एटीएस) की लखनऊ और वाराणसी टीम ने मंगलवार लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज और प्रतापगढ़ में एक साथ छापेमारी कर आईएसआई समर्थित माड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। प्रयागराज में छापेमारी के दौरान एक जीवित आईईडी बरामद हुआ जिसे बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यृूज कर दिया। एटीएस चीफ ने प्रयागराज पहुंचकर तहकीकात की। पकड़े गये आईएसआई सदस्यों से गहन पूछताछ की जा रही है। देर रात तक छापेमारी की जा रही है। एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी एटीएस को आज एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। एटीएस ने गोपनीय सूचना पर मंगलवार को एक साथ लखनऊ प्रयागराज समेत चार जिलों में छापेमारी की। छापेमारी में तीन लोगों को हिरासत मेें लिया गया। इसके साथ प्रयागराज में छापेमारी के दौरान जीवित आईईडी बरामद हुआ हुआ, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। प्रशांत कुमार ने बताया कि पकड़े गये लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारिम्भक पूछताछ में जो तथ्य सामने आये हैं, उसके आधार पर और जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

 

 

उधर, मंगलवार की सुबह प्रयागराज के करेली इलाके में एटीएस ने अचानक छापेमारी की। इससे स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि एटीएस को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कुछ जानकारी मिली थी, उसकी लोकेशन करेली के करामत की चौकी मुहल्ले में स्थित एक मकान में पाई गई। इस आधार पर एटीएस की टीमें वहां पहुंचकर पूरे इलाके को अपने घेरे में ले लिया। इसके बाद नैनी के डांडी इलाके में एटीएस और पुलिस ने एक मकान को घेरकर छापा मारा। वहां एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। लखनऊ से आइजी एटीएस भी नैनी में डांडी के उस मकान पर पहुंच गए। दिन भर की छापेमारी में प्रयागराज से तीन और प्रतापगढ़ के कुंडा से भी संदिग्ध आतंकी के पकड़े जाने की बात सामने आयी है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के करेली के करामत चौकी इलाके में छापेमारी में करेली के वसियाबाद निवासी मदरसा संचालक मुफ्ती सैफुर्रहमन के घर पर और उससे जुड़े लोगों के यहां एटीएस ने तलाशी ली। मदरसा संचालक के घर पहुंची एटीएस ने मौजूद महिलाओं से पूछताछ करती रही। इसी क्रम में एटीएस की एक टीम जीटीबी नगर में भी छापेमारी के लिए गई। अलग-अलग मोहल्ले में टीम तलाशी और पूछताछ करती रही। एसटीएस करेली के तिरंगा चौराहे पर रहने वाले उबैदुर्र और 60 फिट रोड निवासी एक व्यक्ति यहां भी छापा मारा। मामला मदरसा से जुड़ा बताया जा रहा है।

 

एटीएस सूत्रों के मुताबिक दोपहर बाद एटीएस की टीम ने प्रयागराज के नैनी के डांडी में भी एक मकान को घेरकर छापेमारी की। उस मकान की गली को सील कर दिया गया। मकान से जीवित आईईडी बरामद हुई। एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया कि इस ठिकाने से मिले विस्फोटक को डीफ्यूज किया गया है। संदिग्ध आतंकियों के बारे में कहा जा रहा है कि वे आतंकी संगठन आईएसआई के स्लीपर सेल से जुड़े हैं। उन्हें आतंकी हमले करने का जिम्मा सौंपा गया था, फिलहाल पूछताछ में अभी और बड़े खुलासे होने की संभावना जतायी जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार आतंकियों का यह नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद एक मल्टी स्टेट आॅपरेशन चलाया गया। इस दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से ये आतंकी पकड़े गए। पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेने वाले आतंकियों के नाम ओसामा और जीशान कमर हैं। बाकी चारों आतंकियों के नाम मोहम्मद अबु बकर, जान मोहम्मद शेख, मोहम्मद अमीर जावेद और मूलचंद लाला है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर नीरज ठाकुर ने बताया कि हमारे पास 10 टेक्निकल इनपुट थे। सबसे पहले महाराष्ट्र से एक आतंकी को पकड़ा गया। दो आदमी दिल्ली में अरेस्ट हुए। इसके बाद उत्तर प्रदेश से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से दो आतंकी अप्रैल में मस्कट गए थे। उन्हें मस्कट से जलयान के जरिये पाकिस्तान ले जाया गया। वहां फार्म हाउस में रखकर विस्फोटक बनाने और एके-47 चलाने की 15 दिन की ट्रेनिंग दी गई।

 

ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए आतंकियों ने दो टीम बनाई थीं। इनमें से एक को दाऊद इब्राहिम का भाई अनीस इब्राहिम गाइड कर रहा था। आतंकियों की इस टीम का काम सीमा पार से हथियार लाना और उन्हें अलग-अलग राज्यों में भेजना था। यही टीम आने वाले फेस्टिवल सीजन में ककऊ प्लांट करने वाली थी। नवरात्रि और रामलीला के दौरान भीड़ भरे इलाके इनके निशाने पर थे। पुलिस को शुरूआती पड़ताल में पता चला है कि हथियार लाने वाली टीम को सपोर्ट देने के लिए दूसरी टीम को हवाला के जरिए पैसा लाने और आतंकियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी टीम के ऊपर बाकी आतंकियों के लिए सपोर्ट सिस्टम तैयार करने की जिम्मेदारी थी। ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेकर ये लोग मस्कट लौटे। मस्कट से 15 बांग्ला बोलने वाले लोगों को भी पाकिस्तान ले जाया गया था। लगता है उन्हें भी ट्रेनिंग दी गई है। पुलिस पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ के लिए इन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...