back to top

लविवि के विधि में शुरू करेगा ऑनलाइन मूल्यांकन

-विधि में एकेटीयू की तर्ज पर होगी ऑनलाइन मूल्यांकन की शुरूआत

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन इस सेमेस्टर परीक्षा से अपने परीक्षा प्रक्रिया को एक चरण आगे लेकर जा रहा है। विश्वविद्यालय पहली बार परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य को डिजिटल मोड में कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विवि की तैयारियां अपने अंतिम चरण में है।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने परीक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है। इसी कमेटी में विश्वविद्यालय के कुछ कोर्सों के मूल्यांकन कार्य को डिजिटलाइज्ड करने की प्रक्रिया शुरू करने को हैं। इसके लिए एकेटीयू अपने यहां पर चल रहे डिजिटल मूल्यांकन की प्रक्रिया को लखनऊ विश्वविद्यालय में शूरू करने में सहयोग करेगा।

बीते गुरुवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के सामने परीक्षा प्रक्रिया में सुधार लाने के लिए एक प्रेजेंटेशन दिया गया, जिसमें विश्वविद्यालय में डिजिटल मूल्यांकन को कैसे और किन कोर्सों में पहले शुरू किया जा सकता है। इस बारे में विस्तार से चर्चा की गई। विवि के सूत्रों का कहना है कि कुलपति ने डिजिटल मूल्यांकन की प्रक्रिया को विधि विभाग में शूरू कराने पर सहमति दी है।

सूत्रों का कहना है कि लॉ कोर्स में विश्वविद्यालय के दूसरे कोर्सों की तरह कॉम्बिनेशन की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कोर्स में लविवि और सम्बद्ध डिग्री कॉलेजों के छात्र एक ही तरह की पढ़ाई करते है। ऐसे में इस कोर्स में डिजिटल मूल्यांकन की प्रक्रिया लागू करने में कोई दिक्क्त नहीं होगी। इसके अलावा इस प्रक्रिया को बीटेक, बीबीए, बीसीए कोर्सों में भी चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की तैयारी है।

लखनऊ विश्वविद्यालय अब 22 अप्रैल तक प्रश्न पत्र बनाने की प्रक्रिया को फाइनल करने की योजना बना रहा है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि इस साल मई या जून में होने वाली परीक्षा के प्रश्न प्रत्र विभागों को परीक्षा विभाग को नहीं भिजवाने होंगे बल्कि उन्हें एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से पेपर को अपलोड करना होगा। इस सॉफ्टवेयर पर प्रश्न पत्र को कैसे अपलोड करना या क्या दिक्कतें आती हैं। उसके लिए अगले सप्ताह सॉफ्टवेयर का डेमो होगा।

कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी विभाग जैसे परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार करते थे, जिस प्रक्रिया से करते थे वैसे ही तैयार करेंगे, लेकिन इस बार उन्हें प्रश्न पत्रों को ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इसके लिए एक गाइडलाइन तय की जाएगी। इसी गाइड लाइन के अनुसार शिक्षक अपने द्वारा बनाए गए प्रश्नपत्र तैयार कर साफ्टवेयर पर अपलोड कर देंगे, जिसके बाद प्रश्न पत्र को माडरेट करने के लिए एक टीम होगी, जो प्रश्न पत्रों को देखकर ये तय करेंगे कि परीक्षा में कौन सा प्रश्न पत्र आएगा।

ऑनलाइन प्रश्न पत्र अपलोड करने के लिए परीक्षा के सॉफ्टवेयर पर शिक्षकों को प्रश्न पत्रों को अपलोड करना होगा। साफ्टवेयर पर हर विभाग के शिक्षक व विभाग की अलग लॉगइन और पासवर्ड बनेगा। इस सॉफ्टवेयर पर अगले सप्ताह शिक्षकों को प्रश्न पत्र का डेमो करके सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग होगी। डेमो को देखने के बाद ही परीक्षा प्रश्न पत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसके बाद प्रोफेसरों द्वारा बनाए गए प्रश्न पत्र अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जएगी।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...