back to top

बलिया में एक लाख का इनामी ढेर

लखनऊ। प्रदेश के बलिया जिले में यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश हरीश पासवान को मुठभेड़ में मार गिराया। हरीश पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह हत्याकांड में आरोपी था। काफी समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। एसटीएफ के एडीजी ने बताया कि इनामी हरीश पासवान को एसटीएफ ने रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नींबू मोड़ पर मार गिराया। मूलरूप से हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल निवासी हरीश पासवान के खिलाफ बैरिया पुलिस ने सात जुलाई को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह की हत्या में धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस हत्याकांड के बाद से उसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।
लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय हरीश पासवान पर लगभग 33 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, हरीश पासवान अंतरप्रांतीय बदमाश था। उसके खिलाफ बलिया के अलावा झारखंड व छत्तीसगढ़ में मुकदमे दर्ज हैं। इसमें हत्या के आधा दर्जन मुकदमे हैं।

बताया जा रहा है कि हरीश के खिलाफ पहला मुकदमा लूट सहित अन्य आरोपों में साल 2004 में दर्ज किया गया था। इसके बाद जरायम जगत में उसने वारदातों को अंजाम देना शुरू किया तो लोगों में उसका खौफ कायम हो गया। एक दिन पहले ही हरीश के ऊपर इनाम की धनराशि बढ़ाकर एक लाख रुपये की गई थी। जलेश्वर हत्याकांड में पुलिस के ऊपर बढ़ रहे दबाव को देखते हुए हरीश की तलाश में पुलिस के साथ एसटीएफ की टीम भी लगाई गई थी। शुक्रवार को एसटीएफ की टीम ने डिप्टी एसपी डीके साही के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस के साथ रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नींबू मोड़ पर कुख्यात हरीश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इसे पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...