back to top

उत्तरायण के अवसर पर अमित शाह ने परिवार के साथ गुजरात में पतंगबाजी का आनंद उठाया

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर अपने परिवार और यहां नारनपुरा इलाके के लोगों के साथ पतंगबाजी का आनंद उठाया। मकर संक्रांति को गुजरात में ‘उत्तरायण’ भी कहा जाता है।

गांधीनगर से लोकसभा सदस्य शाह ने सुबह जमालपुर इलाके में मशहूर भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा की।शाह ने अपनी पत्नी सोनलबेन और बेटे जय शाह के साथ मकर संक्रांति के रीति-रिवाजों के तहत मंदिर में एक गाय को चारा भी खिलाया। बाद में, वह अपने परिवार के साथ नारनपुरा पहुंचे जो गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आता है।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि शाह और उनके परिवार के सदस्यों ने अर्जुन ग्रीन अपार्टमेंट की छत पर पतंग उड़ाई। उनके साथ स्थानीय विधायक और भाजपा कार्यकर्ता थे।अधिकारियों ने बताया कि शाह दोपहर बाद नारनपुरा में गुजरात हाउसिंग बोर्ड की एक आवासीय योजना की पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास करेंगे और थलतेज में एक गुरुद्वारे में जाएंगे।

RELATED ARTICLES

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...