back to top

मंगलवार से जेईई-मेन्स परीक्षा कराने को तैयार एनटीए

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनटीए) मंगलवार से इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई-मुख्य परीक्षा आयोजित कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। कोविड-19 के तहत परीक्षा केन्द्रों में शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने छात्रों को परिवहन के साधन मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

इसके अलावा आईआईटी के पूर्व छात्रों के एक समूह ने जरूरतमंद छात्रों को परीक्षा केन्द्र पहुंचने के लिए परिवहन के साधन मुहैया कराने के वास्ते एक पोर्टल लांच किया है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से परीक्षार्थियों की मदद करने की अपील की है।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जेईई-मुख्य और मेडिकल में प्रवेश के लिए ली जाने वाली नीट की परीक्षा टलने के आसार नजर आ रहे थे। जेईई की परीक्षाएं 1 से 6 सितंबर जबकि नीट की परीक्षा 13 सितंबर को होनी हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मुख्य के लिए 8.58 लाख जबकि नीट के लिए 15.97 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है।

शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा, मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इन अभूतपूर्व परिस्थितियों में हमारे छात्रों को सहयोग देने और पर्याप्त इंतजाम करने की अपील करता हूं ताकि आवेदकों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। मैं छात्रों से भी परीक्षा करा रही एजेंसी पर विश्वास करने की अपील करता हूं।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...