back to top

निहाल के खूबसूरत ताजिए की बाजार में खूब हो रही मांग

लखनऊ। लखनऊ में मोहर्रम शुरू हो हो गया है। मोहर्रम पर लोग हजरत इमाम हुसैन सहित कर्बला के शहीदों की शहादत का गम मनाते हैं और अपने घरों में 10 दिन तक ताजिए रख कर इबादत करते हैं। इन ताजियों का जुलूस निकाला जाता है। इनका महत्व मोहर्रम में बहुत ज्यादा होता है। यही वजह है कि लखनऊ के रहने वाले 15 साल के निहाल ने शहर के सबसे खूबसूरत और सबसे महंगे ताजिÞए बनाकर तैयार किए हैं। इसके लिए उन्होंने चार महीने से दिन-रात कड़ी मेहनत की, जिसके बाद वह इन खूबसूरत ताजियों को तैयार कर सके हैं। खास बात यह है कि ये ताजिए दो लाख रुपए में बुक हो गए हैं।

ये है इन ताजियों की खासियत
निहाल लखनऊ के काजमैन इलाके में रहते हैं। कक्षा 9 के छात्र निहाल ने बताया कि उन्होंने इन ताजियों को चार महीने में तैयार किया है। स्कूल में छुट्टियां हो गई थी। ऐसे में पढ़ाई का कोई दबाव भी नहीं था। उन्होंने बताया कि इन ताजियों की यूं तो कोई कीमत नहीं होती, लेकिन लोग जितने में इन्हें लेना चाहें उतने में खरीद लेते हैं। सबसे खूबसूरत ताजिए ये इस वजह से हैं, क्योंकि इन्हें बांस की लकड़ी और कागज से बनाया गया है। इन्हें बनाने में 4 महीने के 12 से 13 घंटे लगे हैं। यह काले, हरे और लाल रंग के हैं। वजन में बहुत भारी हैं। इनमें मोतियां भी लगाई गई हैं। ये हर एक आकार के हैं। इन्हें मकबरे के आकार का बनाया गया है। इसलिए यह लोगों को काफी अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

दो लाख में हुए बुक
ताजियों को आज से लोग अपने घर ले जाना शुरू कर देंगे। यही वजह है कि निहाल के यह खूबसूरत ताजियों को दो लाख रुपए में बुक किया जा चुका है। लखनऊ के ही रहने वाले एक शख्स ने इन्हें दो लाख रुपए में बुक किया है। निहाल और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं है, लेकिन अब इन ताजियों के दो लाख रुपए में बिकने से वह और उनका परिवार काफी खुश है।

2000 से लेकर 50 हजार रुपये तक के ताजिए
नवाबों और गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल लखनऊ शहर का सबसे पुराना बाजार काजमैन में रंग बिरंगे खूबसूरत ताजिए सजकर तैयार हो चुके हैं। यहां पर ताजियों की कीमत 2000 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक है। पुराने लखनऊ में 100 साल पुराना बाजार है जिसे काजमैन कहते हैं। यहां पर रंग बिरंगे खूबसूरत ताजिये सज गए हैं। इन ताजियों में आपको लकड़ी के बने चांदी और सोने की पोलिश के ताजिÞए नजर आ रहे हैं जिनकी कीमत 40 हजार से लेकर 50 हजार तक है। इस बाजार में पांच फीट लंबे ताजिÞए भी बिक रहे हैं, जिन्हें लोग खरीद भी रहे हैं। इन्हें तीन माह से कारीगर तैयार कर रहे थे। अब ये तैयार हैं। इनकी कीमत 8 हजार से लेकर 25 हजार रुपए तक है। सबसे महंगे ताजिए आप सामने देख रहे हैं, जिनकी कीमत 30 हजार रुपए से लेकर 35 हजार रुपए तक है। इसमें लाल और हरे रंग के ताजिए हैं, जिन्हें लकड़ी से बनाया गया है। यह काफी भारी होते हैं। लखनऊ में तीन तरह के ताजिए बिक रहे हैं। पहले मोम, दूसरा लकड़ी और चौथा कागज का। बात करें आकार की तो एक फीट से लेकर 10 फीट तक के ताजिÞए मिल रहे हैं। यही है लखनऊ का सौ साल पुराना काजमैन बाजार जहां पर ताजिÞए मिल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...