back to top

नीट-पीजी 2024 परीक्षा की तारीख घोषित, इस दिन जारी होगा कट-ऑफ

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) की तारीख पुनर्निर्धारित की गई है और अब यह इस साल सात जुलाई को होगी। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस वर्ष परीक्षा के वास्ते पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि 15 अगस्त है। पहले यह परीक्षा तीन मार्च को होनी थी।

बोर्ड ने एक बयान में कहा, एनबीईएमएस नोटिस, दिनांक 09.11.2023 के अनुरूप और 3 जनवरी, 2024 को एनएमसी पत्र की प्राप्ति के अनुसार, नीट-पीजी 2024 परीक्षा, जिसे पहले 3 मार्च, 2024 को अस्थायी रूप से आयोजित करने के लिए अधिसूचित किया गया था, को पुनर्निर्धारित किया गया है। इसमें कहा गया, नीट-पीजी 2024 अब 7 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी।

हाल ही में अधिसूचित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा विनियमन, 2023 के अनुसार, मौजूदा नीट-पीजी परीक्षा तब तक जारी रहेगी जब तक कि पीजी प्रवेश के उद्देश्य से प्रस्तावित राष्ट्रीय निकास परीक्षा (एनईएक्सटी) कार्यान्वित नहीं हो जाती। नीट-पीजी एक पात्रता-सह-रैंकिंग परीक्षा है जो राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग अधिनियम के तहत विभिन्न एमडीाएमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा के रूप में निर्धारित है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...