back to top

दुनिया भर में है नाथ संप्रदाय का विस्तार : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय संगोष्ठी का किया उद्घाटन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नाथ पंथ की महिमा का बखान करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में नाथ संप्रदाय का विस्तार है और इस संप्रदाय के साहित्य को देश और दुनिया को संकलित करने और आत्मसात करने की आवश्यकता है। यहां दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नाथ पंथ के वैश्विक योगदान पर आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरी दुनिया में नाथ पंथ का विस्तार है और पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, श्रीलंका और भारत के विभिन्न हिस्सों में भी नाथ पंथ के योगियों ने अपनी साधना स्थली बनाया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के गोरक्षपीठ के महंत भी हैं और यह पीठ नाथ संप्रदाय का महत्वपूर्ण केंद्र है। इतिहास के अनुसार नाथ संप्रदाय के संस्थापक गुरु गोरक्षनाथ माने जाते हैं। मुख्यमंत्री ने वैश्विक मंच पर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रसार में शैक्षिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों की भूमिका पर जोर दिया। आदित्यनाथ ने कहा कि नाथ संप्रदाय के हठ योग ने काया शुद्धि (शारीरिक कल्याण) और मनुष्य की सद्बुद्धि (मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण) पर जोर दिया।

वैश्विक स्तर पर योग को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी परंपरा और संस्कृति को विस्मृत करके अपने लक्ष्य को नहीं पा सकता, ऐसा व्यक्ति त्रिशंकु बनकर रह जाता है और त्रिशंकु का कोई लक्ष्य नहीं होता।

योगी ने कहा कि नेपाल की राजधानी – काठमांडू गुरु गोरक्षनाथ तपस्थली के नाम पर आधारित है जिसका अर्थ है लकड़ी (काठ) का घर और नाथ संप्रदाय के मंदिर बांग्लादेश के ढाका और पाकिस्तान के पेशावर में हैं। योगी ने कहा कि नाथ संप्रदाय वास्तविक अनुभवों पर आधारित है और इस संप्रदाय में कोई पाखंड नहीं है। नाथ पंथ की महिमा पर चर्चा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा नाथ पंथ की परंपरा आदिनाथ भगवान शिव से शुरू होकर नवनाथ और 84 सिद्धों के साथ आगे बढ़ती है। यही वजह है कि पूरी दुनिया में इस संप्रदाय के मठ या मंदिर मिल जाएंगे।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...