back to top

तीसरी बेटी के जन्म पर मां ने घोटा गला…

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक महिला को अपनी 10 दिन की बच्ची पर धारधार हथियार से वार करने और गला दबाकर उसकी हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना नासिक के अदगांव के वृंदावन नगर इलाके में 31 मई को हुई। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इस बात से परेशान थी कि उसने तीसरी बार बेटी को जन्म दिया है।

अदगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, आरोपी अनुजा काले (26) ने अपनी बच्ची पीयू पर धारदार हथियार से वार किया और बाद में गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। पीयू का दस दिन पहले जन्म हुआ था।

आरोपी की पहले से दो बेटियां हैं और फिर से एक बार बेटी को ही जन्म देने के कारण वह परेशान थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने 31 मई को इस अपराध को अंजाम दिया जब उसका पति बालासाहेब काले शहर से बाहर था।

बालासाहेब काले ने बताया कि उसकी पत्नी ने फोन पर उसे सूचना दी कि बच्ची में कोई हरकत नहीं हो रही है और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि बालासाहेब को इस बारे में शक हुआ और उसने रविवार को पुलिस को इसकी सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची के पोस्टमार्टम में पता चला कि सिर पर चोट लगने एवं गला दबने की वजह से उसकी मौत हुई। अनुजा से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...