back to top

यूपी में एक बार फिर लौटा मानसून, 5 तक झमाझम बारिश के आसार, लखनऊवासियों को मिली राहत 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर लौट आया है। बुधवार को लखनऊ समेत आसपास के कई जिलों में भारी बारिश हुई। सड़कों पर जलभराव के हालात देखने को मिले। करीब एक महीने बाद लखनऊ के लोगों को गर्मी से आज राहत मिली। सुबह करीब दस बजे तक लगातार बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र में सुबह 8.30 बजे तक लगभग 16 मिमी बारिश रिकार्ड हुई है।

राजधानी में बुधवार को जोरदार बारिश से सड़के जलमग्न हो गई। जगह-जगह जलभराव की वजह से आवागमन कठिन हुआ। जाम लगने लगा और गर्मी से राहत पहुंचा रही बारिश के कारण लगा जाम आफत बन गया। कई कालोनियों में पानी भरने से लोग बाहर नहीं निकल सके। निचले इलाकों में बसे मोहल्लों में पूरी तरह से जलभराव हो गया। बारिश की वजह से सुबह बच्चों को स्कूल पहुंचने में समस्या का सामना करना पड़ा।

इन जिलों में भी बरसा पानी 

लखनऊ के आस पास के जिलों में भारी बारिश देखने को मिला। बलिया में 18.2 मिमी, बाराबंकी में 17 मिमी, चित्रकूट में 16 मिमी तो रायबरेली में 28 मिमी बरसात रिकार्ड हुई। कानपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, प्रयागराज, कुशीनगर, वाराणसी समेत अन्य इलाकों में भी बरसात रिकार्ड की गई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों के दौरान प्रदेश के विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र में अच्छी बारिश के आसार हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 5 अगस्त से तराई वाले जिलों में बरसात बढ़ने के आसार हैं।

यह खबर भी पढ़ें —

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक और चीता की गई जान, अब तक नौ की मौत 

RELATED ARTICLES

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...