back to top

मिश्रा के रिश्तेदार का दावा, दुबे की गिरफ्तारी सुनियोजित आत्मसमर्पण

कानपुर/लखनऊ। कुख्यात अपराधी विकास दुबे की मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तारी होने से कुछ दिन पहले मुठभेड़ में मारे गए पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र मिश्रा के एक करीबी रिश्तेदार ने दावा किया है कि यह पूरी तरह सुनियोजित आत्मसर्मपण है, ताकि उसे मारे जाने से बचाया जा सके।

मिश्रा के करीबी रिश्तेदार कमलकांत मिश्रा ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, यह गिरफ्तारी पूरी योजना बना कर की गई है। विकास दुबे 12 घंटे पहले फरीदाबाद में था और केवल 12 घंटे में उज्जैन के महाकाल (मंदिर) पहुंच गया। पुलिस गिरफ्तार करने गई, तो वह अपने साथ मीडिया को लेकर गई। आप लोगो ने इस तरह से कितनी गिरफतारियां देखी है?

उन्होंने दावा किया, यह गिरफ्तारी नहीं है, बल्कि उसे मौत से बचाया गया है। यह आत्ममर्पण पूरी तरह से सुनियोजित है। उन्होंने कहा, परिवार को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है, लेकिन अगर अपराधी गिरफ्तार हो गया है तो यह हम सबके लिए संतोष की बात है। मैं नहीं समझता कि कहानी यहीं खत्म हो गई, अभी तो यह शुरूआत है।

कमलकांत ने कहा, मुठभेड़ में जो आठ पुलिसकर्मी मारे गए उसमें केवल विकास और उसके गिरोह अकेले शामिल नही थे, बल्कि कुछ अन्य लोग भी शामिल थे जो उसे अब तक बचा रहे हैं। दुबे ने उन्हीं लोगों की सलाह पर आत्मसर्मपण किया है।

इसबीच, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और आईजी सिविल डिफेंस अमिताभ ठाकुर ने एक ट्वीट में कहा, हम विकास दुबे को गिरफतार नहीं कर पाए और उसने उज्जैन में आत्मसमर्पण कर दिया। इतनी बड़ी घटना के बाद भी हम उसे गिरफ्तार नहीं कर सकें और वह कई स्थानों पर घूमता हुआ सुदूर स्थान तक चला गया। मुझे लगता है कि इस बिंदु की गहराई से जांच होनी चाहिए।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, हो सकता है कल वह यूपी पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश करे, मारा जाए। इस तरह विकास दूबे अध्याय बंद हो जाएगा, किन्तु मेरी निगाह में असल जरुरत इस कांड से सामने आई यूपी पुलिस के अन्दर की गंदगी को ईमानदारी से देखते हुए उस पर निष्पक्षाकठोर कार्यवाही करना है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...