back to top

दिल्ली और आस-पास के इलाकों में महसूस किया गया भूकंप का मामूली झटका

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को भूकंप का मामूली झटका महसूस किया गया। इस क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप का झटका आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार अपराह्न 1 बजकर 26 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 मापी गई।

केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक जी एल गौतम ने बताया कि भूकंप का केन्द्र दिल्ली में वजीराबाद के पास सोनिया विहार में जमीन से पांच किमी गहराई में स्थित था। स्थानीय प्रशासन के अनुसार भूकंप के कारण अब तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली और आसपास के इलाके में रविवार को भी शाम पौने छह बजे 3.5 की तीव्रता वाला भूकंप आया था।

इसका केन्द्र भी वजीरपुर के पास जमीन से आठ किमी गहराई में स्थित था। रविवार को भूकंप के झटके महसूस होने के बाद भयभीत लोग अपने घरों से बाहर आ गए थे लेकिन सोमवार को दिल्ली के किसी इलाके से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से लोग पिछले तीन सप्ताह से घरों में ही मौजूद हैं।

भूकंप की तीव्रता के लिहाज से देश को पांच जोन में बांटा गया है। दिल्ली, इनमें अधिक तीव्रता वाले चौथे जोन में स्थित है। इससे पहले 2004 और 2001 में आए भूकंप का केन्द्र दिल्ली में ही स्थित था। ए भूकंप 2.8 और 3.4 तीव्रता वाले थे। दिल्ली के आसपास के इलाकों में सबसे अधिक तीव्रता वाला भूकंप 10 अक्टूबर 1956 को बुलंदशहर में आया था, जिसकी तीव्रता 6.7 थी।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...