back to top

मीना कुमारी का 85वां जन्मदिन: पाकीजा के लिए गूगल ने बनाया डूडल

नयी दिल्ली। सीधे दिल पर दस्तक देने वाली अपनी बेहतरीन अदाकरी और संवाद अदायगी के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली भारतीय सिनेमा की ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी के 85वें जन्मदिन के मौके पर सर्च इंजन गूगल ने आज डूडल बनाकर उन्हें याद किया।

मुंबई में एक अगस्त 1932 को मुस्लिम परिवार में जन्मीं मीना कुमारी गूगल डूडल में लाल साड़ी पहने बेहद भावुक नजर आ रहीं हैं और पीछे गूगल लिखा है। उनके अनगिनत फिल्मी किरदारों में अभिनय से बयां किया गया दर्द इस डूडल में भी उनके चेहरे पर नजर आ रहा है।
महजबीन बानो ऊर्फ मीना कुमारी की जोड़ी हिन्दी सिनेमा में गुरूदत्त, राजकुमार और देवानंद के साथ बेहद सुन्दर बनी।

कौन भूल सकता है साहिब, बीबी और गुलाम की छोटी बहू को या फिर पाकीजा की माहजबीन या मेरे अपने की आनंदी देवी को।
गुरूदत्त के साथ 1962 में आई साहिब , बीबी और गुलाम के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। उन्होंने बैजू बावरा, परिणिता और काजल के लिये भी यह पुरस्कार जीता। मीना कुमारी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1939 में लैदरफेस से की थी, लेकिन एक अदाकारा के तौर पर उन्हें पहचान वर्ष 1952 में आई फिल्म बैजूबावरा से मिली।

उन्होंने परिणीता (1953), एक ही रास्ता (1956), शारदा (1957), शरारत (1959) कोहिनूर (1960), दिल अपना और प्रीत पराई (1960), साहिब बीबी और गुलाम (1962), सांझ और सवेरा (1964) फूल और पत्थर (1966) जैसी तमाम हिट फिल्में दी। बेहतरीन अदाकारी के दम पर ही आज उन्हें हिंदी सिनेमा की महिला गुरु दत्त और भारतीय सिनेमा की सिंड्रेला कह कर संबोधित किया जाता है।
मीना कुमारी की आखिरी फिल्म वर्ष 1972 में आई पाकीजा (1972) थी, जो अदाकारा के अचानक निधन के बाद एक हिट साबित हुई।

उनका निधन महज 38 वर्ष की आयु में 31 मार्च 1972 को हो गया था। उनके निभाये फिल्मी किरदारों की तरह उनका असल जीवन भी किसी ट्रेजेडी से कम नहीं रहा। मीना कुमारी के पिता मास्टर अली बक्स पारसी थियेटर के जानेमाने नाम थे। वह मूल रूप से भेड़ा के रहने वाले थे, जो अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है। अदाकारा की मां इकबाल बेगम ऊर्फ प्रभावती देवी भी विवाह से पहले कामिनी के नाम से स्टेज कार्यक्रम, नृत्य और अदाकारी किया करती थीं।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...