back to top

गिरफ्तार पिता से मिलने जेल पहुंची मरियम नवाज गिरफ्तार

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को धन शोधन के मामले में यहां बृहस्पतिवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह जेल में बंद अपने पिता से मिलने आई थीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष 45 वर्षीय मरियम से 31 जुलाई को भी कथित धनशोधन और उनकी व परिवार की आय से अधिक संपत्ति को लेकर भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने मरियम को लाहौर की कोट लखपत जेल से गिरफ्तार किया। यहां उनके पिता 24 दिसंबर, 2018 से सात साल जेल की सजा काट रहे हैं। शरीफ को पनामा पेपर्स मामलों से जुड़े भ्रष्टाचार के तीन में से एक मामले में शीर्ष अदालत द्वारा 28 जुलाई 2017 को दोषी ठहराया गया।

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, चौधरी शुगर मिल्स (सीएमएस) मामले में धनशोधन और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के आरोपों का सामना कर रही मरियम को हमने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मरियम को एनएबी मुख्यालय ले जाया जा रहा है। डॉन की खबर के मुताबिक मरियम को सीएसएम मामले में प्रश्नों के जवाब देने को कहा गया था और स्थानीय समय के अनुसार उन्हें बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे तक जवाब देना था। लेकिन एनएबी अधिकारी जेल पहुंचे और उन्हें हिरासत में ले लिया। एनएबी के अनुसार मरियम ने बृहस्पतिवार को जवाबदेही ब्यूरो के समक्ष पेश नहीं होने के लिए माफी मांगी और वह अपने पिता से मिलने जेल चली गईं। अब उन्हें एनएबी मुख्यालय ले जाया जा रहा है। उनकी यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही उन्होंने प्रधानमंत्री इमरान खान को कश्मीर की स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की थी।

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...