back to top

गुरु पूर्णिमा पर तेंदुलकर समेत कई खिलाड़ियों ने किया अपने गुरुओं को याद

नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर उनके करियर को आगे बढ़ाने में अहम योगदान देने वाले तीन गुरुओं को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। तेदुलकर ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, गुरु पूर्णिमा पर, मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने की सीख दी और प्रेरित किया। मैं हालांकि इन तीन महानुभावों का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।

क्रिकेट के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल तेंदुलकर ने इस वीडियो में कहा, मैं जब भी बल्ला उठाता हूं तो मेरे जेहन में तीन लोगों के नाम आते हैं, जिनकी मेरी जिंदगी में खास अहमियत है। मैं आज जो भी हूं वह इन तीन लोगों की वजह से ही हूं। सबसे पहले मेरे भाई, जो मुझे (रमाकांत) आचरेकर सर के पास ले कर गए।

उन्होंने बड़े भाई अजित तेंदुलकर की योगदान की सराहना करते हुए कहा, मैं जब भी बल्लेबाजी करने जाता था तो वह भले ही उस वक्त शारीरिक रूप से मेरे साथ नहीं रहते थे लेकिन मानसिक रूप से वह हमेशा मेरे साथ रहते थे। मैं जब भी बल्लेबाजी करने गया, उनके साथ ही गया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक लगाने वाले इस पूर्व दिग्गज ने कहा, जब बात आचरेकर सर की आती है तो मैं उनके बारे में क्या कहूं? उन्होंने मेरी बल्लेबाजी पर अपना काफी वक्त दिया। वह मैच और अभ्यास सत्र की मेरी सरी गलतियों का खाका तैयार करते थे। इसके बाद वह कई घंटों तक मुझे समझाते थे। उन्होंने इसके बाद आपने पिता का शुक्रिया करते हुए कहा, आखिर में मेरे पिता जी, जिन्होंने हमेशा मुझे कहा कि कभी जल्दबाजी मत करना। खुद को बेहतरीन तरीके से तैयार करो और इन सबके ऊपर कभी अपने मूल्यों को नीचे मत गिरने देना।

तेंदुलकर के अलावा युवराज सिंह, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे के साथ हार्दिक पंड्या और कई अन्य खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए आपने गुरुओं के योगदान को याद किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज ने भी अपने गुरुओं को याद करते हुए ट्वीट किया, गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं अपने गुरुओं, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे इस लायक बनाया। मैं उनके समर्थन और मार्गदर्शन के लिए उनका अभारी हूं। मैं उनकी सीखों के साथ न्याय करने की आशा करता हूं और अपने जीवन के जरिए हमेशा दूसरों को प्रेरित करता हूं। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

सुरेश रैना ने ट्वीट किया, आसान शब्दों में गुरु का अर्थ शिक्षक है और यह महादेव की सबसे बड़ी अभिव्यक्ति है। आज हम अपने सभी शिक्षकों का सम्मान करते हैं, जो हमारा मार्गदर्शन करते हैं और हमें उच्च स्तर तक पहुँचाते हैं। सभी को गुरुपूर्णिमा की शुभकामनाएं।

रहाणे ने ट्विटर पर लिखा, अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों को महान बनने में मदद करने वाले से बड़ा व्यक्ति कोई नहीं है। सभी गुरुओं को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं, जो हमें मार्गदर्शन देते रहते हैं।

हार्दिक पंड्या और पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम के पूर्व कोच जॉ राइट की तस्वीर साझा कर उन्हें गुरु पूर्णिमा और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...