back to top

मणिपुर: मछली से लदे ट्रक पर कब्जा करने के आरोप में चार उग्रवादी सहित सात लोग गिरफ्तार

इंफाल। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में मछली ले जा रहे एक ट्रक को अपने कब्जे में करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक प्रतिबंधित संगठन के चार सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के बयान के अनुसार, प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पाम्बेई) के चार सदस्यों को बृहस्पतिवार को इंफाल वेस्ट जिले के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया। इन लोगों ने बृहस्पतिवार को जिले के महारबी-फेयडिंगा रोड पर बर्फ में रखी मछलियों के बक्सों से भरे एक ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया था।

गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान बोरिश सगोलसेम (25), हीरोजित शर्मा (32), असेम अमर मेइती (20) और मोहम्मद सलमान खान (35) के रूप में हुई है। यूएनएलएफ (पी) ने 2023 में केंद्र के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन इसके सदस्यों की जबरन वसूली और अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्तता के कारण गिरफ्तारियां जारी हैं।

पुलिस ने बताया कि कब्जा किए गए ट्रक और मछली के बक्सों के साथ-साथ मछलियों को एक जगह से दूसरे जगह लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल किए गए दो टिप्पर ट्रकों को भी जब्त कर लिया गया है। जब्त वाहनों के चालकों सहित तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को एक अन्य अभियान में चुराचांदपुर जिले के कांगवई इलाके से 16 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए, जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। ये विस्फोटक बिष्णुपुर जिले के तोरबुंग और फौगाकचाओ इखाई से कुछ किलोमीटर दूर मिले हैं, जहां मंगलवार रात अंधाधुंध
गोलीबारी हुई थी।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...