back to top

ममता बनर्जी ने मोदी सरकार को दी खुद को गिरफ्तार करने की चुनौती

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर कश्मीर घाटी में अंसतोष की आवाज को दबाने के लिए पाशविक बल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। ममता ने विरोध में आवाज उठाने पर सरकार को खुद को गिरफ्तार करने की चुनौती भी दी। बनर्जी ने सरकार को 1.76 लाख करोड़ रूपए देने के भारतीय रिजर्व बैंक के फैसले का हवाला देते हुए यह भी कहा कि देश के महत्वपूर्ण संस्थानों का नेतृत्व सेवानिवृत नौकरशाह कर रहे हैं जो केवल सरकार की हां में हां मिला रहे हैं। उन्होंने यहां अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई तृणमूल छात्र परिषद की स्थापना रैली में कहा, कश्मीर में क्या चल रहा है? सरकार घाटी में असंतोष की सभी आवाजों को दबाने के लिए पाशविक बल का इस्तेमाल कर रही है। तृणमूल कांग्रेस ने इस माह के प्रारंभ में संसद में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक का विरोध किया था और मतविभाजन के दौरान बहिर्गमन किया था। बनर्जी ने कहा, यदि सर्वदलीय बैठक होती तो हम अपनी राय रखते। हमें नहीं पता कि फिलहाल फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला कहां हैं। वह जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को हिरासत में लिए जाने की कई बार आलोचना कर चुकी हैं।

 

भगवा पार्टी की कटु आलोचक बनर्जी ने कहा कि वह सरकार के खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी और उन्होंने केंद्र को सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सामने नहीं झुकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा, सभी संस्थानों का नेतृत्व सेवानिवृत नौकरशाह कर रहे हैं जिनकी कोई जवाबदेही नहीं है। वे बस सरकार की हां में हां मिला रहे हैं। उन्होंने आरबीआई द्वारा केंद्र को 1.76 लाख करोड़ रूपए देने के केंद्र के फैसले का हवाला देते हुए कहा, आरबीआई के पास कोई आरक्षित धन नहीं है। सारे धन का केंद्र ने इस्तेमाल कर लिया है। उन्होंने केंद्र पर प्रहार करते हुए कहा कि देश राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ता जा रहा है और उसमें लोकतंत्र के लिए कोई स्थान नहीं होगा। उन्होंने कहा, वह एक सरकार, एक नेता और एक दल और एक आपातकाल का प्रचार कर रहे हैं। मैं मानती हूं कि हम चुनाव की राष्ट्रपति प्रणाली की ओर बढ़ रहे हैं। क्या इसी के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने संघर्ष किया था। बनर्जी ने कहा, सभी अन्य दलों को तोड़ा जा रहा है।

 

उन्होंने कहा, जब कर्नाटक सरकार गिरी तब किसी ने कुछ नहीं कहा। वे कहते हैं कि बंगाल पर भी कब्जा कर लेंगे, मैं देखती हूं कि यह कैसे होता है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को या तो धमकी दे रही है या पैसे से उन्हें खरीद ले रही है। अब वह बंगाल के पीछे पड़ी है क्योंकि हम उसकी नीतियों और विभाजनकारी राजनीति का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मेरे एक विधायक ने मुझसे कहा कि कैसे केंद्रीय एजेंसियां उन्हें डरा-धमका रही हैं। हम किसी एजेंसी से नहीं डरे हुए हैं। हमने कुछ गलत नहीं किया है। वे एक दिन एक को बुलाते हैं, दूसरे दिन दूसरे नेता को। यदि वे चाहते हैं तो वे मुझे सलाखों के पीछे डाल सकते हैं, मैं जेल जाऊंगी। मैं इसे स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई के रूप में लूंगी। मैं भाजपा के सामने हथियार नहीं डालूंगी। उनका बयान ऐसे में आया है जब कई शीर्ष तृणमूल नेताओं एवं मंत्रियों को सीबीआई सारदा चिटफंड घोटाले और नारद स्टिंग ऑपरेशन में बुला रही हैं।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...