back to top

महाकुंभ 2025 : पहली बार तैनात होंगे 200 फायर कमांडो, आग से लोगों की करेंगे रक्षा

प्रयागराज। संगम के तट पर लगने जा रहे विश्व के सबसे बड़े सनातनी मेले महाकुंभ में पहली बार 200 फायर कमांडो तैनात किए जा रहे हैं जिन्हें लोगों की आग से रक्षा के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) (अग्निशमन) पद्मजा चौहान ने बताया कि महाकुंभ में पहली बार विशेष रूप से प्रशिक्षित बचाव समूह (एसटीआरजी) बनाया गया है, जिसमें 200 कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। यह समूह, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की तर्ज पर बनाया गया है। चौहान ने बताया कि इन कर्मचारियों को एनडीआरएफ और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), हैदराबाद द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इन कर्मचारियों को अति संवेदनशील जोन में तैनात किया जाएगा। ये किसी भी आपदा से निपटने में सक्षम हैं। इसके तहत 10-10 लोगों के 20 समूह बनाए गए हैं।

एडीजी अग्निशमन ने बताया कि मेले में पहली बार तीन रोबोटिक फायर टेंडर इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं जो ऐसी जगह भी पहुंचकर आग बुझाने में सक्षम हैं जहां दमकलकर्मी नहीं पहुंच सकते। इन रोबोटिक फायर टेंडर का वजन 20-25 किलोग्राम के आसपास है जिससे इन्हें कहीं भी आसानी से उठाकर ले जाया जा सकता है। ये सीढ़ियों पर भी चढ़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में पहली बार आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है जो 35 मीटर की ऊंचाई से पानी की बौछार से आग बुझाने में सक्षम है। इसमें लगा हाईटेक कैमरा ऊपर से उन स्थानों का दृश्य दिखाता है जहां आग लगी है।

चौहान ने बताया, हमारा जोर इस बात पर है कि मेले में कहीं भी आग लगे ही ना। इसके लिए दैनिक आधार पर फायर ऑडिट किया जाएगा। साथ ही सफाई कर्मियों से हर शिविर की रिपोर्ट ली जाएगी कि कहीं किसी शिविर में ब्लोअर, इमर्सन रॉड आदि का इस्तेमाल तो नहीं हो रहा। उन्होंने बताया कि सरकार महाकुंभ में अग्नि से सुरक्षा को लेकर कितनी सजग है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले कुंभ के लिए अग्निशमन विभाग को महज छह करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ था जबकि महाकुंभ के लिए 67 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...