back to top

महागठबंधन भ्रष्टाचार, नकारात्मकता का गठबंधन है: मोदी

मडगांव (गोवा)। कोलकाता की एक रैली के दौरान नजर आई विपक्षी एकता से बेपरवाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को इसे भ्रष्टाचार, नकारात्मकता और अस्थिरता का गठबंधन करार देकर खारिज कर दिया और कहा कि इन दलों के पास धनशक्ति है जबकि भाजपा के पास जनशक्ति है। उन्होंने यह भी कहा कि 10 फीसद के सामान्य वर्ग कोटा को लागू करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में सीटें बढ़ाई जाएंगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे

वह वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के कोल्हापुर, हतकाननांगले, मधा और सतारा तथा दक्षिण गोवा के लोकसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्र स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कई विपक्षी पार्टियों के नेता शनिवार को कोलकाता में रैली में पहुंचे थे और उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लडऩे और मोदी को सत्ता से बेदखल करने की प्रतिबद्धता जताई थी। विपक्ष के कई नेताओं ने ईवीएम की जगह मतपत्रों का इस्तेमाल किए जाने की मांग की थी। उन्होंने ईवीएम को सभी प्रकार की गड़बडय़िों का कारण बताया था। मोदी ने कहा कि विपक्ष को आगामी चुनावों में हार नजर आ रही है। ऐसे में वह अपनी हार से पहले बहाना ढूंढ रहा है और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को बदनाम कर रहा है।

बोफोर्स घोटाले को याद किया

उन्होंने कहा, आपने जरुर देखा होगा कि मंच पर आसीन नेताओं में एक ने बोफोर्स घोटाले को याद किया। सच्चाई को छिपाकर नहीं रखा जा सकता। विपक्ष का महागठबंधन भ्रष्टाचार, नकारात्मकता और अस्थिरता का गठबंधन है। विपक्ष के पास धनशक्ति हैं, और हमारे पास जनशक्ति है। कोल्हापुर के मतदान केंद्र स्तर के एक कार्यकर्ता के सवाल का जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन राजनीतिक दलों के साथ है जबकि हमारा गठबंधन 125 करोड़ भारतीयों के सपनों, उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ है। उन्होंने आरोप लगाया, कोलकाता में जो मंच पर थे, वे या तो किसी बड़े व्यक्ति के बेटा या बेटी थे या फिर वे लोग थे जो अपने बेटे या बेटी को राजनीति में बड़ा बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अपने दलों के अंदर लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है, वे अब एक सार्वजनिक मंच से लोकतंत्र की चर्चा कर रहे हैं।

ऐसे लोगों को किसी भी संस्थान पर विश्वास नहीं है

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी संस्थान पर विश्वास नहीं है और वे संवैधानिक प्राधिकारों को बदनाम करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा, हमें तब चिंता होती है जब कुछ समूह मानते हैं कि जनता उनकी मर्जी के साथ है। वे सोचते हैं कि लोग मूर्ख हैं। यही वजह है कि वे अपना रंग बदलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं… मैं फिर कहना चाहूंगा कि यह देश के लिए खतरनाक खेल है और चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, एक तरफ वे अपने परिवारों को बचाने और बढ़ाने में व्यस्त हैं जबकि दूसरी तरफ हम राष्ट्र का विकास करने में व्यस्त हैं। हमारा देश ही हमारा परिवार है….. जो लोग अपने विरुद्घ पंचायत स्तर तक का चुनाव लडऩे वाले व्यक्ति के विरुद्घ हिंसा शुरु करने लगते हैं, वे अब लोकतंत्र को बचाने का राग अलाप रहे हैं।

फैसले का जिक्र करते हुए विपक्ष पर आरोप लगाया

उन्होंने सामान्य श्रेणी में आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों को 10 फीसद आरक्षण देने के केंद्र के फैसले का जिक्र करते हुए विपक्ष पर आरोप लगाया, यदि हमारे फैसले में ताकत नहीं होती तो ए इन लोगों की रात की नींद नहीं उड़ी होती। उन्हें अब मैदान में उतरकर झूठ फैलाना पड़ रहा है। इसका मतलब है कि हमने सही काम किया और देश के लिए काम किया। नए आरक्षण के समावेशन के लिए शिक्षण संस्थानों में सीटों की कमी का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, मैं आश्वासन देना चाहता हूं कि हम हर शिक्षण संस्थानों में 10 फीसद सीटें बढ़ाएंगे ताकि आरक्षण के बावजूद सभी को मौका मिले। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी के साथ नाइंसाफी न हो तथा अनुसूचित जातिाजनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण जस का तस रहे। प्रधानमंत्री ने कहा, लेकिन (इस नए) 10 फीसद आरक्षण के साथ नए मौके खुले हैं।

सरकार ने राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर काम किया

उन्होंने कहा कि सरकार ने राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर काम किया है और सबका साथ, सबका विकास हमारे कार्यशैली के केंद्र में रहा है। उन्होंने कहा, संविधान पर काफी शोध करने के बाद हमने आर्थिक रूप से कमजोर तबके लिए 10 फीसद आरक्षण की व्यवस्था की। उसने (विपक्ष) ने सामाजिक अन्याय (को दूर करने के लिए) कुछ नहीं किया। जब हमने किया तो वह भौंचक्क रह गया। मोदी ने कहा, जो लोग कहते हैं कि मैंने चुनाव को ध्यान में रखकर यह फैसला किया तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि देश में कब चुनाव नहीं होता है। यदि मैंने तीन महीने पहले किया होता तो वे कहते कि मैंने पांच राज्यों के चुनाव को ध्यान में रखकर किया। उससे पहले करता तो वे कहते कि मैंने कर्नाटक चुनाव के लिए किया, उससे पहले वे कहते मैंने गुजरात चुनाव में फायदे के लिए ऐसा किया। गोवा के लोगों से संवाद शुरु करने से पहले उन्होंने वहां के बीमार मुख्यमंत्री मनोहर र्पिकर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें गोवा का आधुनिक निर्माता बताया।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...