back to top

माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने की कार्रवाई

100 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति के आरोप में किया गया गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने माफिया एवं दिवंगत पूर्व सांसद अतीक अहमद के मेरठ निवासी एक रिश्तेदार कमर अहमद काजमी को फर्जी कंपनियां बनाकर फर्जी ई-वे बिल के जरिये 100 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व की क्षति पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि एसटीएफ ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी के मामले में मेरठ निवासी कारोबारी कमर अहमद काजमी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। मेरठ विकास प्राधिकरण का पूर्व जन सम्पर्क अधिकारी काजमी माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार है।

सिंह ने बताया कि लखनऊ और मेरठ एसटीएफ की संयुक्त टीम ने यह कार्वाई की है। कमर अहमद काजमी पर फर्जी ई-वे बिल बनाकर 100 करोड़ रुपये से अधिक जीएसटी चोरी करने का आरोप है। एसटीएफ पता कर रही है कि क्या काजमी को विदेशों से भी कोई अनुदान मिला या वह देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा है ? होटल ब्रॉडवे इन सहित कई बड़ी कंपनियों के मालिक तथा पार्टनर कमर अहमद काजमी और उसके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी पैन कार्ड और दूसरे दस्तावेजों के सहारे जाली ई-वे बिल, जीएसटी बिल तैयार किए और सरकार को अरबों रुपयों का चूना लगाया।

बृजेश सिंह ने बताया कि काजमी के पास से एक मोबाइल फोन, मर्सिडीज कार और कुछ नकदी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि काजमी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी फर्म पैरागॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड, (रुड़की, हरिद्वार), माइक्रो ग्लास इंडस्ट्री (गुरुग्राम), गुडएक्स ग्लास (मेरठ) हैं। मेरठ में उसका होटल ब्रॉडवे-इन है, जिसमें दिल्ली निवासी एक व्यक्ति उसका साझीदार है।

पूछताछ में काजमी ने बताया कि उन लोगों ने अपने निजी लाभ के लिए बोगस फर्मों से आपूर्ति अपनी फर्मों में दिखाई परन्तु वास्तव में आपूर्ति न होकर केवल फर्जी बिलों का आदान-प्रदान किया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ में काजमी ने बताया कि वह माफिया अतीक अहमद के बहनोई डॉ अखलाक का भी रिश्तेदार है जो फिलहाल जेल में बंद है। काजमी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

गत 15 अप्रैल, 2023 को प्रयागराज के काल्विन अस्पताल के बाहर पुलिस की मौजूदगी में माफिया तथा पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई, पूर्व विधायक अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...