back to top

लॉकडाउन ने जीवन देखने का दृष्टिकोण बदला : सोनू सूद

मुंबई। अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों से बातचीत ने जीवन को देखने का उनका दृष्टिकोण ही बदल दिया है। उन्हें इसी से ‘आई एम नो मसीह’ नाम से एक संस्मरण लिखने की प्रेरणा मिली है। सूद ने पिछले साल मार्च में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की उनके घरों तक पहुंचने में सहायता की थी।

साथ में प्रवासी रोजगार ऐप जारी किया ताकि नौकरी तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिल सके। ‘दबंग’ फिल्म में काम कर चुके सूद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों से बातचीत ने जीवन को देखने का उनका दृष्टिकोण को बदल दिया है और इस वजह से उन्हें संस्मरण लिखने की प्रेरणा मिली। यह किताब उन्होंने मीना के अय्यर के साथ मिलकर लिखी है।

सूद ने दिए साक्षात्कार में कहा, ‘लॉकडाउन ने जीवन को देखने के प्रति उनके दृष्टिकोण को बदल दिया। मैं हमेशा 2020 को एक ऐसे साल के तौर पर याद करूंगा जब हम सबसे ने स्वयं का सर्वश्रेष्ठ रूप बनाने की कोशिश की। संस्मरण मेरे उन पलों को याद रखने का तरीका था। संस्मरण बेहद खास है।’ यह किताब पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया ने प्रकाशित की है।

‘आई एम नो मसीहा’ 47 वर्षीय अभिनेता की भावनात्मक और अक्सर चुनौतीपूर्ण यात्रा को बताती है जो उन्होंने उन लोगों के साथ की है जिनकी उन्होंने मदद की थी। अभिनेता की टीम के मुताबिक, सूद ने मुंबई, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों के करीब एक लाख लोगों की उनके घर पहुंचने में मदद की तथा जरूरतमंदों को चिकित्सा और रोजगार की सहायता उपलब्ध कराई।

अभिनेता ‘दबंग’, ‘सिम्मबा’ ‘आर.. राजकुमार’ और ‘अरुंधति’ जैसी फिल्मों में विलेन की भूमिकाएं निभा चुके हैं। सूद ने कहा, ‘मेरा मानना है कि मैं कोई मसीहा नहीं हूं। मेरे माता-पिता ने सदैव मुझे दूसरों की सहायता करने की अहमियत सिखाई है और मैं उनकी सलाह को मान रहा था।’

उन्होंने कहा कि गरीब मनुष्य सबसे ज्यादा सहन करता है। अभिनेता ने कहा, ‘कई प्रवासी मजदूरों को सड़कों पर उतरना पड़ा क्योंकि उनके पास अपने घर जाने का कोई विकल्प नहीं था। ग्रामीण इलाकों में गरीब परिवारों के बच्चों की फिलहाल शिक्षा तक पहुंच नहीं है, क्योंकि उनके पास स्मार्टफोन नहीं है। मेरा मानना है कि उन लोगों की मदद करना हमारा फर्ज है।’

सूद 1990 के दशक के अंत में पंजाब के मोगा से पंजाब आए थे। उन्होंने कहा कि वह जितना संभव हो सकेगा लोगों की उतनी मदद करेंगे। साल 2021 में, अभिनेता ‘पृथ्वीराज’ फिल्म में दिखेंगें जिसमें व अक्षय कुमार और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ काम करेंगे। दक्षिण में भी वह दो तेलुगु फिल्में करेंगे।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...