back to top

विधान परिषद चुनाव : भाजपा के सात उम्मीदवारों ने नामांकन किया दाखिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक और खंड शिक्षक क्षेत्र की कुल 11 सीटों के लिए एक दिसंबर को होने वाले चुनाव के सिलसिले में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अवनीश कुमार सिंह तथा लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उमेश द्विवेदी ने लखनऊ में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले दोनों उम्मीदवारों ने जुलूस निकाला जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह, आशुतोष टंडन और बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, अनूप गुप्ता समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

विधान परिषद चुनाव प्रभारी और प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने बताया कि विधान परिषद के चुनाव में मेरठ खंड स्नातक क्षेत्र से दिनेश कुमार गोयल व शिक्षक क्षेत्र से श्रीचन्द्र शर्मा ने मेरठ में, आगरा में आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से मानवेन्द्र प्रताप सिंह तथा शिक्षक क्षेत्र से डा. दिनेश चन्द्र वशिष्ठ ने वहीं झांसी में विधान परिषद खण्ड स्नातक क्षेत्र से यज्ञदत्त शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा के दो उम्मीदवारों बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से डाक्टर हरि सिंह ढिल्लो और वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र से केदार नाथ सिंह ने मंगलवार को ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। विधान परिषद की कुल 11 सीटों में भाजपा ने नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 नवंबर है।

RELATED ARTICLES

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...