back to top

एलडीए के खाने में सेहत व स्वास्थ्य का खजाना

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाले फूड्स का वितरण

लखनऊ। एलडीए व नगर निगम दिहाड़ी मजदूर व निराश्रितों का सिर्फ पेट नहीं भर रहा है, बल्कि जायके संग उनकी सेहत का भी ख्याल रख रहा है। प्रत्येक दिन अलग अलग किस्म की सब्जी व खाने की सामग्री दी जा रही हैं, वहीं कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए ऐसे फूड्स दिये जा रहे हैं जो शरीर में इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है।

शिमला मिर्च उन्हीं सब्जियों में से एक है, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें प्रचूर मात्रा में विटामिन-सी और विटामिन ए मौजूद होता है। इसके अलावा शिमला मिर्च में बीटा-कैरोटीनपाया जाता है। एलडीए सोमवार को शिमला मिर्च से बनी सब्जी वितरित करेगा।

शिमला मिर्च बाजार में तीन रंगों लाल, पीली और हरे रंंग में मिलती है। इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने के लिए शिमला मिर्च काफी मददगार होता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। विटामिन सी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ-साथ हमारे मस्तिष्क को भी फायदा पहुंचाता है।

इसके साथ ही शिमला मिर्च के सेवन से तनाव और अस्थमा जैसी बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। डॉक्टर भी वजन कम करने के लिए डायट में शिमला मिर्च को शामिल कराने का परामर्श देते हैं। शिमला मिर्च में कैलोरी बहुत ही कम होता है. इसके कारण शिमला मिर्च का सेवन करने से काफी हद तक वजन कम होता है। इसके साथ-साथ शिमला मिर्च से मेटाबॉलिज्म काफी अच्छा होता है।

पोषक तत्वों से भरपूर है शिमला मिर्च

शिमला मिर्च में विटामिन सी, विटामिन ए, अल्कालॉइड्स, फलेवानाइॅड्स और टैनिन्स जैसे तत्व प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद अल्कालॉइड्स एंटी−इंफलेमेटरी और एनलजेस्टिक हमारे शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। आयरन को अवशोषित करने के लिए विटामिन सी की आवश्यकता होती है और शिमला मिर्च में विटामिन सी प्रचूर रूप से होता है। विटामिन सी आयरन को अवशोषित करके आपको एनीमिया से बचाता है। आयरन की कमी होने पर डॉक्टर उन्हें शिमला मिर्च खाने के सलाह जरूर देते हैं।

इस तरह से एलडीए के कम्यूनिटी किचन से निराश्रितों का न ही सिर्फ पेट भरने का काम हो रहा है बल्कि यहां से उनके सेहत को ध्यान में रखते हुए पोषक तत्व वाला खाना मुहैया कराया जा रहा है। एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि इस संक्रमणकाल में पेट भरने के साथ सेहत का ध्यान भी जरूरी है। प्रतिदिन पूडी सब्जी न देकर, अलग अलग किस्म का भोजन देने का प्रयास किया जाता है। इसमें कई लोगों का सहयोग भी मिल रहा है। कम्यूनिटी किचन में सफाई का भी ध्यान रखा जा रहा है। इस तरह से हम उनके सेहत के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रख रहे हैं।

तेल, साबुन व खिलौने, कपड़े भी दे रहे लोग

राशन व खाने के पैकेट ही नहीं लोग बच्चों के खिलौने व कपड़े भी दान कर रहे हैं। सब्जियां, ब्रेड, जैम, मट्ठा सहित तमाम अन्य चीजें ही एलडीए व नगर निगम को दान में मिल रहा है। इन्हें जरुरतमंदों को दिया जा रहा है। एक व्यक्ति ने कम्युनिटी किचन में काम करने वाले सभी मजदूरों को वर्दी दान में दी। इसी तरह एक ने झोपड़ियों में रहने वाली गरीब महिलाओं व बच्चों के लिए कपड़े दान किए। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी मोनिका भौनवाल हर गुरुवार को एलडीए को 40 किलो मट्ठा दान करती हैं।

इससे कढ़ी बनाकर गरीबों वितरित की जाती है। एक व्यवसायी आए दिन अपने फार्म हाउस से सब्जियां भेजवाते हैं। कद्दू, लौकी, आलू, टमाटर सब देते हैं। एक ने एक दिन 50 किलो कटहल दान दिया। इससे वेज बिरयानी बनाकर गरीबों को वितरित की गई। शनिवार को कुछ लोगों ने बड़ी मात्रा में बच्चों के खिलौने दान किए। इन्हें झोंपड़ियों में रहने वाले गरीब बच्चों को वितरित किया गया। इसके अलावा लोग चीनी, चाय की पत्ती, मसाले, तेल साबुन भी दान कर रहे हैं। इसे प्राधिकरण गरीबों को बांट रहा है। यही नहीं सैनिटाइजर, मास्क भी लोग दे रहे हैं। कई लोगों ने एलडीए को मास्क दान किया। एक व्यवसायी ने गाड़ियों से भोजन वितरण में आ रही दिक्कतों को देखकर एलडीए की चार गाड़ियों में दान में माइक लगवा दिया।

RELATED ARTICLES

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...