back to top

लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र सरकार से की ये अपील

मुंबई: सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने मेट्रो यार्ड के निर्माण के लिए आरे उपनगर में 2600 से अधिक पेड़ काटे जाने के प्रस्ताव का बुधवार को विरोध किया और सरकार से शहर के हरित क्षेत्र को बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ों और पौधों की विभिन्न किस्मों वाले प्राकृतिक क्षेत्र को नष्ट करना त्रासदी होगी। उल्लेखनीय है कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के वृक्ष प्राधिकरण ने उपनगर गोरेगांव से जुड़ी आरे कॉलोनी में मेट्रो यार्ड का निर्माण करने के लिए 2,600 से अधिक पेड़ों को काटने की हाल में मंजूरी दी थी। उस क्षेत्र को शहर का प्रमुख हरित क्षेत्र माना जाता है। मंगेशकर ने ट्विटर पर इस कदम का विरोध किया। उन्होंने ट्वीट किया, 2700 पेड़ काटना और कई प्रजातियों के प्राकृतिक वास को नष्ट करना त्रासदी होगी। मैं इस कदम का सख्त विरोध करती हूं और सरकार से अनुरोध करती हूं कि वह इस मामले पर गौर करे और वन की रक्षा करे।

इससे पहले भी कई बॉलीवुड सिलेब्रिटी इस फैसले पर चिंता जता चुके हैं। इस फैसले के विरोध के तहत रविवार को भी आरे वन क्षेत्र में लोगों ने मानव श्रृंखला बनाई थी। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने इस फैसले को बेतुका बताया था। दिया मिर्जा, रवीना टंडन, रणदीप हुड्डा, ईशा गुप्ता और कपिल शर्मा समेत कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस निर्णय को लेकर चिंता जताई है।

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...