back to top

म्यामां में भूस्खलन में 34 की मौत, कई लोगों के लापता होने की आशंका

पूर्वी म्यामां के एक गांव में मानसून की बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई। आपात कर्मियों ने सैकड़ों लापता लोगों की तलाश शनिवार को भी जारी रखी। यह घटना शुक्रवार को मोन प्रांत में हुई, जहां 16 मकान और एक मठ बह गया। जीवित बचे लोगों की तलाश करने और कीचड़ में से शव निकालने के लिए खोज एवं बचाव दल रात भर काम में लगे रहे। स्थानीय प्रशासक म्यो मिन तुन ने बताया, अभी तक हमें 34 शव मिले हैं और शवों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि इसमें 47 लोग जख्मी हो गए जबकि अधिकारियों का मानना है कि 80 लोग लापता हो सकते हैं।

मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय ने बताया कि हाल के सप्ताहों में आई बाढ़ के कारण करीब 89,000 लोग विस्थापित हो गए हैं। दूसरी ओर, वियतनाम में भी इस सप्ताह भयंकर बाढ़ आई। देश के मध्य पर्वतीय क्षेत्र में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...