back to top

गोण्डा से चुनाव लड़ेंगी अपना दल अध्यक्ष कृष्णा पटेल

गोण्डा (उप्र)। अपना दल (कृष्णा गुट) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल गोण्डा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। दल की राष्ट्रीय महासचिव पल्लवी पटेल ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि अपना दल, कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी गठबंधन ने गोण्डा संसदीय सीट से कृष्णा पटेल को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।

कृष्णा पटेल केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री

कृष्णा पटेल केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की मां हैं। पल्लवी ने कहा कि कांग्रेस और सहयोगी दलों के जनहितकारी चुनावी मुद्दों और जातिगत समीकरणों के आधार पर कांग्रेस गठबंधन लोकसभा के चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा। उन्होंने सपा-बसपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि चूंकि इन दोनों पार्टियों ने कुर्मी जाति के लिए कोई लाभकारी योजना नहीं चलाई, इसलिए अपना दल ने उनका साथ छोड़ दिया। उसी तरह भाजपा ने भी किसानों के लिए किसान आयोग का गठन नहीं किया, जिसके कारण पार्टी को भाजपा से किनारा करना पड़ा।

पल्लवी ने कांग्रेस की तारीफ़

पल्लवी ने कांग्रेस की तारीफ़ करते हुए कहा कि इस पार्टी ने 70 सालों में देश में समुचित विकास किया, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों के नेता झूठी और अनापशनाप बयानबाजी कर राजनीति का स्तर गिराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अपना दल गोण्डा जिले के नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मनाकर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की जिला इकाई ने गोण्डा संसदीय सीट अपना दल के खाते में देने का विरोध किया था। पार्टी नेतृत्व को कल लिखे पत्र में पार्टी नेताओं ने कहा था कि यदि पार्टी ने उनकी मांगों को नजरंदाज किया तो वे लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने के बजाय घर पर बैठना पसंद करेंगे।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...