back to top

भारत में कोविड-19 के मामले 68 लाख के पार पहुंचे

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 78,524 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 68 लाख से अधिक हो गई। वहीं, संक्रमण से अब तक 58,27,704 लोग उबर चुके हैं। इसके साथ देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 85.25 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 68,35,655 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 971 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,05,526 हो गई। आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 58,27,704 हो गई है। फिलहाल 9,02,425 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 13.20 प्रतिशत है।

कोविड-19 से मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई है और यह अब 1.54 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में सात अक्टूबर तक कोविड-19 के 8,34,65,975 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 11,94,321 नमूनों की जांच बुधवार को ही की गई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 971 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 355 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा कर्नाटक के 113 लोग, तमिलनाडु के 67, पश्चिम बंगाल के 58, उत्तर प्रदेश के 47, दिल्ली के 35, आंध्र प्रदेश के 34, पंजाब के 33 और छत्तीसगढ़ के 30 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के कारण अभी तक कुल 1,05,526 लोगों की मौत हुई है। इनमें सर्वाधिक 39,072 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है।

इसके बाद तमिलनाडु में 9,984, कर्नाटक में 9,574, उत्तर प्रदेश में 6,200, आंध्र प्रदेश में 6,086, दिल्ली में 5,616, पश्चिम बंगाल में 5,376 और पंजाब में 3,712 की और गुजरात में 3,531 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मरने वालों में से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...