back to top

भारत में कोविड-19 के मामले 57 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के मामले 57 लाख के पार हो गए हैं, वहीं 46 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 81.55 प्रतिशत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 86,508 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 57,32,518 हो गए हैं।

वहीं पिछले 24 घंटे में 1,129 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 91,149 हो गई। देश में अभी तक 46,74,987 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.59 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,66,382 मरीजों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज जारी है, जो कुल मामलों को 16.86 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार और 16 सितम्बर को 50 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 23 सितम्बर तक कुल 6,74,36,031 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 11,56,569 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,129 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 479 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के 87, पंजाब के 64, तमिलनाडु के 63, पश्चिम बंगाल के 61, आंध्र प्रदेश के 45, मध्य प्रदेश के 42, कर्नाटक के 38 और दिल्ली के 36 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 91,149 लोगों की मौत हुई है, इनमें सर्वाधिक 33,886 लोग महाराष्ट्र के हैं।

वहीं, तमिलनाडु के 9,010, कर्नाटक के 8,266, आंध्र प्रदेश के 5,506, उत्तर प्रदेश के 5,299, दिल्ली के 5,087, पश्चिम बंगाल के 4,544, गुजरात के 3,367, पंजाब के 2,990 और मध्य प्रदेश के 2,077 लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक मरीज दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...