परिवार की मर्जी के बगैर किया था प्रेमविवाह
एक को पुलिस ने पकड़ा कई अन्य की तलाश जारी
सरोजनीनगर। जिस पर भरोसा करके जिस महिला ने अपने पूरे जीवन की बागड़ोर सौंपी,उसी ने ही उसका विस्वास तोड़कर गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुये एक आरोपी को पकड़ा है। थाना प्रभारी बिजनौर अरविंद कुमार राणा ने बताया कि आलोक कुमार यादव ,रमेश यादव, अनुपमा यादव निवासी मेडई खेड़ा मजरा परवर पश्चिम ने ज्योति यादव की दहेज की मांग को लेकर हत्या किये जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर आरोपी पति रमेश यादव निवासी मेडई खेड़ा मजरा परवर पश्चिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मालूम हो की बीती 18 जुलाई को नव विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गयी थी। शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।पकड़े गए अभियुक्त ने जूर्म को कबूल लिया है।





