back to top

इजराइल का मिस्र के साथ लगे रफह क्रॉसिंग पर ताबड़तोड़ बमबारी

यरूशलम। इजराइली सेना ने कहा कि उसने सोमवार से मंगलवार की रात तक दक्षिणी गाजा पट्टी में रफह क्रॉसिंग के गाजा की ओर के हिस्से पर परिचालन नियंत्रण स्थापित कर लिया है। इजराइली मीडिया पर प्रसारित फुटेज में क्रॉसिंग के गाजा की ओर एक इजराइली झंडा लहराता हुआ दिखाया गया। हालांकि इजराइली सेना ने इस झंडे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

इजराइली सेना ने सोमवार रात को कहा कि वह पूर्वी राफह में लक्षित हमले कर रही है। इसमें कहा गया है कि अभियान में हमास के 20 आतंकवादी मारे गए और सुरंग में तीन शाफ्ट की खोज की गई। इजराइली सेना के एक अधिकारी ने कहा कि निकासी क्षेत्र में मौजूद अधिकतर लोग वहां से चले गए हैं। इजराइली रक्षा बलों और फलस्तीन के अधिकारियों ने कहा कि गाजा शहर के ठीक दक्षिण में क्रॉसिंग को इजराइली टैंकों ने अपने कब्जे में ले लिया है। ये टैंक हथियारों से लैस ब्रिगेड का हिस्सा हैं।

फलस्तीनी क्रॉसिंग अथॉरिटी के प्रवक्ता वाएल अबू उमर ने कहा कि क्रॉसिंग युद्धग्रस्त पट्टी में मानवीय सहायता का मुख्य प्रवेश द्वार था, जो कि सेवा से बाहर था। अबू उमर ने कहा, कल से (रफह का) पूरा पश्चिमी क्षेत्र अभियान का युद्ध क्षेत्र बन गया है। बमबारी रुकी नहीं है। उन्होंने कहा कि बमबारी के कारण चालक दल के सदस्य वहां से भाग गए हैं।

यह खबर भी पढ़े- सैफई में अखिलेश यादव ने पत्नी डिम्पल के साथ डाला वोट, मैदान में हैं ये दिग्गज

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...