back to top

IPL के मैदानकर्मियों और क्यूरेटर को मिलेगा नकद पुरस्कार, BCCI ने का किया एलान

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने उन्हें गुमनाम नायक बताते हुए सोमवार को घोषणा की कि सभी 10 नियमित आईपीएल स्थलों के मैदानकर्मियों और क्यूरेटरों को लीग के दौरान शानदार पिचें मुहैया करने के लिए सराहना के तौर पर 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। आईपीएल 2024 का समापन रविवार को चेन्नई में हुआ जिसमें फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर आठ विकेट की जीत के साथ अपनी तीसरी खिताबी जीत दर्ज की।

शाह ने एक्स पर लिखा, हमारे सफल टी20 सत्र के गुमनाम नायक मैदानकर्मी हैं जिन्होंने कठिन मौसम में भी शानदार पिचें प्रदान करने के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने लिखा, हमारी सराहना के प्रतीक के तौर पर 10 नियमित आईपीएल स्थलों पर मैदानकर्मियों और क्यूरेटर को 25 लाख रुपये मिलेंगे और तीन अतिरिक्त स्थानों पर 10 लाख रुपये मिलेंगे। आपके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद। आईपीएल के 10 नियमित स्थान मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, चंडीगढ़, हैदराबाद, बेंगलुरू, लखनऊ, अहमदाबाद और जयपुर हैं. इस वर्ष अतिरिक्त आयोजन स्थल गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और धर्मशाला थे। गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घरेलू स्थल था जबकि विशाखापत्तनम ने दिल्ली कैपिटल्स के घरेलू मैचों के पहले चरण की मेजबानी की।

धर्मशाला किंग्स इलेवन पंजाब के लिए दूसरे घरेलू मैदान के रूप में कार्य करता है। इस साल का आईपीएल बड़े स्कोर वाले मैचों के लिए चर्चा में रहा है जिसमें सर्वाेच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड दो बार टूटा। इस सत्र में 250 रन का आंकड़ा आठ बार पार किया गया। शाह ने नाइट राइडर्स को खिताबी जीत के लिए बधाई भी दी। उन्होंने लिखा, 2024 टाटा आईपीएल जीतने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार निरंतरता दिखाई और टीम का शानदार नेतृत्व करने के लिए श्रेयस अय्यर को बधाई। शाह ने लिखा, एक बार फिर, बड़ी संख्या में आने और इसे एक और सफल सत्र बनाने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...