back to top

भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी मानस धामने विंबलडन के दूसरे दौर में

लंदन।  भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी मानस धामने ने रविवार को यहां आस्ट्रेलिया के 47वीं रैंकिंग के 16 वर्षीय हेडन जोन्स पर सीधे सेटों में आसान जीत के साथ विंबलडन में लड़कों के एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई। पंद्रह वर्षीय धामने ने अपने प्रतिद्वंद्वी को एक घंटे, 13 मिनट में 6-2, 6-4 से हराया।

उनका सामना अब बोलीविया के शीर्ष वरीय और दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी जुआन कार्लाेस प्राडो एंजेलो से हो सकता है। इटली के पियाटी टेनिस सेंटर में प्रशिक्षण लेने वाले धामने ने इससे पहले क्वालीफाइंग के पहले दौर में सर्बिया के वुक राडजेनोविच को 6-3, 6-2 से हराया था।

उन्होंने इसके बाद तुर्की के 10वीं वरीयता प्राप्त अताकन कराहन के खिलाफ तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की। धामने का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है। इससे पहले उन्होंने आस्ट्रेलियाई ओपन में लड़कों के वर्ग में हिस्सा लिया था जहां वह दूसरे दौर में रिटायर हो गए थे।

RELATED ARTICLES

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

बीसीसीआई एजीएम की बैठक 18 सितंबर को, अंडमान को सदस्यता और आईपीएल चेयरमैच चुनाव मुख्य मुद्दा

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...