back to top

भारतीय महिला हाकी टीम ने की कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद

बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए 20 लाख रुपए की राशि जुटाई है। भारतीय टीम ने 18 दिन के फिटनेस चैलेंज के जरिए यह पैसा जुटाया है जो तीन मई को खत्म हुआ।

इस चुनौती के जरिए कुल 20,01,130 रुपये एकत्रित किए गए। यह पैसा दिल्ली स्थित एनजीओ उदय फाउंडेशन को दान किया गया है। इस पैसे का इस्तेमाल विभिन्न स्थानों पर मरीजों, प्रवासी श्रमिकों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों की मूलभूत जरूरतों पर खर्च किया जाएगा।

भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने कहा, हमें शानदार प्रतिक्रिया मिली। लोगों, विशेषकर भारतीय हॉकी प्रेमियों ने दुनिया भर से इस चैलेंज में हिस्सा लिया और योगदान दिया। उन्होंने कहा, भारतीय टीम की ओर से मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने गरीबों की मदद की इस पहल में हिस्सा लिया।

इस चैलेंज में टीम की सदस्य को फिटनेस से जुड़े अलग-अलग काम देती थी जिसमें बर्पीज, लंजेस, स्कवैट्स, स्पाइडर मैन पुश आप, पोगो होप्स आदि शामिल थे। प्रत्येक दिन खिलाड़ी नई चुनौती देतीं थी और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए और 100 रुपए दान करने के लिए 10 लोगों को टैग करतीं थी।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...