back to top

भारत बनाम वेस्टइंडीज: रोस्टन चेज बोले- निराश हूं कि अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सका

नार्थसाउंड: वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज इस बात से निराश हैं कि भारत के खिलाफ शुरूआती टेस्ट में उन्होंने अपना विकेट 48 रन पर गंवा दिया और वह महान बल्लेबाज ब्रायन लारा की सलाह के साथ न्याय नहीं कर सके। घरेलू टीम ने श्रृंखला से पहले शिविर में लारा और वेस्टइंडीज के एक अन्य बल्लेबाज रामनरेश सरवन के साथ अभ्यास किया। चेज ने कहा, मैंने श्रृंखला से पहले लगे शिविर में काफी कड़ा अभ्यास किया। मैंने सरवन और लारा के साथ काम किया। मैंने इन शिविरों में जो चीज सीखी, उनमें अच्छी शुरूआत के बाद इसे बड़ी पारी में तब्दील करना भी शामिल थी। मैं निराश हूं कि मैं इस तरह आउट हो गया।

 

उन्होंने कहा, मैं गेंदबाजी में भी बेहतर कर सकता था। मेरा काम एक छोर पर कसी गेंदबाजी करना था। मैं खुद में सुधार कर सकता हूं। मुझे अगली बार बेहतर करने की उम्मीद है। इस आल राउंडर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने पहली पारी में कई विकेट सस्ते में गंवा दिए। चेज ने कहा, मुझे लगा कि पिच भारतीय टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करने के लिए आसान थी। हमारे कई खिलाड़ियों को अच्छी शुरूआत मिली लेकिन उन्होंने आसानी से अपने विकेट गंवा दिए। हमारे अब दो विकेट बाकी हैं।

 

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंहजीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...