back to top

दूसरे टी20 को जीतने के बाद कोहली ने तीसरे टी20 में टीम में बदलाव के संकेत दिए

लॉडेरहिल: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आखिरी मुकाबले में टीम में बदलाव के संकेत दिए। रोहित शर्मा के अर्धशतक के बाद कृणाल पंड्या की उम्दा गेंदबाजी से भारत ने वर्षा से प्रभावित दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस के तहत 22 रनों से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की विजई बढ़त बना ली। कोहली ने शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए इस ओर इशारा किया कि तीसरे मुकाबले में उन खिलाडय़िों को मौका मिल सकता जिन्हें पहले दो मैचों में अंतिम एकदश में जगह नहीं मिली थी।

 

कोहली ने मैच के बाद कहा, हमारे लिए जीतना हमेशा एक प्राथमिकता है लेकिन श्रृंखला में विजेयी बढ़त बनाने से कुछ अन्य खिलाड़ियों को टीम में लाने का मौका मिलता है। टीम यहां से गयान जाएगी जहां मंगलवार को श्रृंखला का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। तीसरे टी20 में श्रेयस अय्यर और लेग स्पिनर राहुल चाहर को मौका मिल सकता है। राहुल के चचेरे भाई दीपक चाहर को भी अंतिम 11 में जगह मिल जाए तो आश्चर्य नहीं होगा। यह देखाना दिलचस्प होगा किया क्या कोहली विकेटकीपर ऋषभ पंत के साथ बने रहेंगे जिन्होंने दो मैचों में चार और शून्य रन बनाए। अगर टीम प्रबंधन ने पंत को बाहर करने का फैसला किया तो लोकेश राहुल उनकी जगह ले सकते हैं।

 

दूसरे मैच के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा कि शुरूआत में इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान था। उन्होंने कहा, नई गेंद बल्ले पर आसानी से आ रही थी। हमने अच्छी नींव रखी थी। रविन्द्र जड़ेजा और कृणाल की पारी से हम 160 से अधिक रन बना पाए। हम जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे थे उससे हम 180 से ज्यादा रन बना सकते थे लेकिन बाद में पिच काफी धीमी हो गई। भारतीय कप्तान ने दोनों मैचों में गेंदबाजी की शुरूआत करने वाले स्पिनर वाशिंटन सुंदर की तरीफ की। उन्होंने कहा, नई गेंद की बात करें तो सुंदर ने बड़े शाट लगाने वाले बल्लेबाजों के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। वह अब काफी फिट भी है और बल्ले से भी योगदान दे सकता है। वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने कहा कि अगर मैच बारिश के कारण प्रभावित नहीं होता तो उनकी टीम इसे जीत सकती थी। भारत के 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने जब 15.3 ओवर में चार विकेट पर 98 रन बनाए थे जब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा जो दोबारा शुरू नहीं हो पाया। डकवर्थ लुईस के तहत इस समय बराबरी का स्कोर 120 रन था। उन्होंने कहा, हमने ज्यादा गलतियां नहीं कीं। गेंद से हम अच्छी शुरूआत नहीं कर सके लेकिन फिर हमने वापसी की। बल्ले से हमने अच्छी नींव रखी थी और 26 गेंद में 70 रन बना सकते थे।

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

बीसीसीआई सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट में अय्यर और किशन की वापसी, रोहित, विराट टॉप श्रेणी में, देखें लिस्ट

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल मैच जिताने वाली शानदार पारियां खेलने के 24 घंटे से भी कम...

कोहली बची हुई सीरीज से हटे, इंग्लैंड के खिलाफ मैच में धमाल मचाएगा यह खिलाड़ी

नयी दिल्ली। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बचे हुए मुकबलों से हट गए हैं जिसकी पुष्टि...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...