back to top

अफगानिस्तान में भारत का बड़ा हित है : रूसी राजनयिक

नयी दिल्ली।  रूस के एक वरिष्ठ राजनयिक ने बुधवार को कहा कि भारत का अफगानिस्तान में बड़ा हित है और यह नयी दिल्ली को तय करना है कि उसे संघर्षरत देश में किस हद तक अपनी भागीदारी बढ़ानी है। रूस के वरिष्ठ राजनयिक ने यह टिप्पणी तालिबान लड़ाकों के तेजी से अफगानिस्तान के बड़े हिस्से पर कब्जा करने को लेकर बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच की है। तालिबान के बढ़ते कब्जे के कारण कई देशों को वहां अपनी मौजूदगी में कमी लाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

 

रूसी मिशन के उप प्रमुख रोम बबुश्किन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि तालिबान अफगानिस्तान में मौजूदा वास्तविकता है और सभी जातीय समूहों के प्रतिनिधित्व के साथ एक समावेशी सरकार के गठन से संघर्षरत देश में शांति एवं स्थिरता का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि रूस और भारत दोनों अफगानिस्तान में संवाद प्रक्रिया का समर्थन करते हैं। वे उस देश में बदलती स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं। राजयनिक ने कहा कि अफगानिस्तान एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है और इसका कोई सैन्य समाधान नहीं है।
उन्होंने कई सवालों के जवाब में कहा, तालिबान अफगानिस्तान में मौजूदा वास्तविकता है। वह अंतर-अफगान वार्ता में एक पक्ष है, जो हम मानते हैं कि स्थिति को सामान्य बनाने और एक ऐसी समावेशी सरकार की स्थापना का समाधान होना चाहिए जिसमें सभी प्रमुख जातीय समूह शामिल होने चाहिए।

 

रूसी राजनयिक ने कहा कि अफगानिस्तान में भारत का बड़ा हित है और यह नयी दिल्ली को तय करना है कि वह उस देश में किस हद तक अपनी भागीदारी बढ़ाना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान पर सक्रिय क्षेत्रीय कूटनीति में शामिल रहा है और उन्होंने इसे बहुत प्रेरणादायक बताया। भारत अफगानिस्तान की अगुवाई और उसके नियंत्रण में राष्ट्रीय शांति एवं सुलह प्रक्रिया का समर्थन करता रहा है।

RELATED ARTICLES

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...