back to top

भारत ने चाबहार आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली। भारत ने बृहस्पतिवार को ईरान के बंदरगाह शहर चाबहार में हुए निंदनीय आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि इस अपराध के षडयंत्रकारियों को जल्द से जल्द पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्वाई होनी चाहिए। भारत, ईरान और अफगानिस्तान के साथ चाबहार बंदरगाह को विकसित कर रहा है। नई दिल्ली चाबहार स्थित बंदरगाह को क्षेत्र में उसके रणनीतिक हित के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानती है। चाबहार शहर पाकिस्तान के साथ ईरान की सीमा से करीब सौ किलोमीटर दूर स्थित है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, भारत ईरान के चाबहार में हुए आज के निंदनीय आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है। हम ईरान की सरकार और अवाम तथा इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं। गौरतलब है कि बंदरगाह शहर चाबहार में पुलिस मुख्यालय के बाहर बृहस्पतिवार को एक आत्मघाती हमलावर ने एक कार में विस्फोट कर दिया, जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इस कायराना हमले को अंजाम देने वालों को तेजी से न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए। किसी भी तरह की आतंकवादी हरकत को उचित नहीं ठहराया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...