back to top

भारत -ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट ड्रॉ, सीरीज 1 -1 से बराबर

ब्रिसबेन। बारिश के कारण बार बार बाधित हुआ ब्रिसबेन टेस्ट आखिरकार पांचवें दिन बुधवार को ड्रॉ पर रहा जिससे भारत ने राहत की सांस ली होगी और पांच मैचों की श्रृंखला अब 1-1 से बराबरी पर ही है। भारत ने नौ विकेट पर 252 रन से आगे खेलते हुए 24 गेंद में आठ रन और जोड़े। इसके बाद आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी सात विकेट पर 89 रन के स्कोर पर घोषित करने का साहसिक फैसला लेकर भारत को 275 रन का लक्ष्य दिया। बारिश के कारण सुबह के सत्र में खेल नहीं हो सका और अब नतीजा निकलने के लिये पर्याप्त समय नहीं बचा देखते हुए आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने विकेट की चिंता किये बिना ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

आस्ट्रेलिया ने 18 ओवर खेले और एलेक्स कैरी (20 गेंद में 20 रन), पैट कमिंस (10 गेंद में 22 रन) और ट्रेविस हेड (19 गेंद में 17 रन) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। भारत ने दूसरी पारी में 2.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के आठ रन बना लिये थे जब बारिश के कारण चाय ब्रेक जल्दी लेना पड़ा। इसके बाद बारिश तेज हो गई और कोई खेल नहीं हो सका। चौथा टेस्ट बॉक्सिंग डे पर मेलबर्न में शुरू होगा। भारत के लिये एक बार फिर जसप्रीत बुमराह ने 18 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि मोहम्मद सिराज और आकाश दीप को दो दो विकेट मिले।

नाथन मैकस्वीनी (चार) और मार्नस लाबुशेन (एक) को आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद से छेड़खानी का खामियाजा भुगतना पड़ा जबकि उस्मान ख्वाजा (आठ) और मिचेल मार्श (दो) अच्छी गेंदों पर आउट हुए। आस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के जड़े। इससे पहले बिजली कड़कने और बारिश के कारण पहले सत्र में 24 गेंदें ही डाली जा सकी। गाबा पर भारत की पहली पारी 260 रन पर खत्म होने के साथ ही खराब मौसम की चेतावनी डिजिटल स्कोरबोर्ड पर दिखाई गई।

आकाश दीप (31) आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे जो ट्रेविस हेड का शिकार हुए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह (नाबाद 10) के साथ आखिरी विकेट के लिये 47 रन जोड़े। दोनों ने चौथे दिन भारत को फॉलोआन से बचाया था। आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 185 रन की बढत मिली। भारतीय पारी खत्म होने के बाद खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में ही रहने को कहा गया जबकि प्रशंसकों से सीमारेखा से दूर खुद को बारिश से बचाते हुए जगह लेने को कहा गया। भारी बारिश के कारण इसके बाद कोई खेल नहीं हो सका। पूरा मैच खराब मौसम और बारिश से बाधित रहा है और पांच में से चार दिन कई बार खेल रोका गया।सिर्फ दूसरे दिन ही पूरा खेल हो सका था।

मैच भले ही ड्रॉ पर छूटा हो लेकिन भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी चिंता का सबब रही है और मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले उसे इसमें सुधार करना होगा। केएल राहुल को छोड़कर भारत के सारे बल्लेबाज आस्ट्रेलियाई तेज आक्रमण का सामना करने में नाकाम रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा खराब फॉर्म में है तो पर्थ के शतक को छोड़कर सुपरस्टार विराट कोहली आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों को नहीं खेल पा रहे। भारतीय बल्लेबाजों को सीमित ओवरों की तरह खेलने की तलब से बचना होगा।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई नहीं चल पाया है। ब्रिसबेन में मोहम्मद सिराज ने चोट के साथ गेंदबाजी की जिससे मेलबर्न टेस्ट में उनके खेलने पर भी संशय है। हर्षित राणा की जगह चुने गए आकाश दीप ने अच्छी गेंदबाजी की और बल्लेबाजी में भी उपयोगी रहे लिहाजा उनका अंतिम एकादश में रहना तय लग रहा है।

यह खबर भी पढ़े : अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, BCCI और साथियों को दिया धन्यवाद

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...