back to top

INDI अराजकता, भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने वाला गठबंधन, आज़मगढ़ में गरजे CM योगी

मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ के फूलपुर पवई में लालगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए जनसभा को किया संबोधित

बोले सीएम, देश में आतंकी घटना होने पर कांग्रेस रहती थी चुप, आज दिया जाता है मुंहतोड़ जवाब

आजमगढ़। सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन अराजकता, भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने वाला गठबंधन है। वहीं प्रदेश में पिछले सात वर्षों में भाजपा की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ बल्कि दंगाइयों का राम नाम सत्य हो गया है। आज प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाए जा रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकार में गरीबों, दलितों, महिलाओं और नौजवानों के लिए कोई संवेदना नहीं थी। इनकी संवेदना माफिया और आतंकवादियों के प्रति थी। यह उनके लिये काम करते थे। इन्होंने आजमगढ़ वासियों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देशवासियों के साथ आजमगढ़ वासियों का सम्मान बढ़ा है। यही वजह है कि पूरे देश में एक आवाज आ रही है, एक ही स्वर गूंज रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। जब 400 पार की बात होती है तो कांग्रेस, सपा, बसपा की हालत खराब हो जाती है क्योंकि जनता कह रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आजमगढ़ के फूलपुर पवई में लालगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी नीलम सोनकर के पक्ष में वोट की अपील की।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पीओके होगा हमारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश की सुरक्षा की स्थिति काफी खराब थी। उस दौरान देश में आतंकी घटनाएं होती थीं। देश में भय का माहौल था। इसके बावजूद कांग्रेस के लोग चुप रहते थे। वहीं पिछले 10 वर्षों में देश में एक भी आतंकी वारदात नहीं हुई है। आज तो पटाखा भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है। आज देश में आंतकी घटनाओं को अंजाम देने वाला पाकिस्तान अपने ही देश को नहीं बचा पा रहा है। इतना ही नहीं पीओके में लगातार आंदोलन चल रहा है। वहां अव्यवस्था का माहौल है, चारो ओर आगजनी हो रही। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काे तीसरा कार्यकाल दीजिये, पीओके भारत का हिस्सा होगा। यह सिर्फ मजबूत और दमदार सरकार यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है। ऐसे में आतंकवादियों, माफिया का समर्थन करने वाले, राम मंदिर के विरोधियों की जमानत जब्त करानी है। कांग्रेस के समय में देश में विकास कार्य ठप पड़े थे। वहीं आज देश में वर्ल्ड क्लास हाइवे, एयरपोर्ट, रेलव, मेट्रो, विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। समाजवादी पार्टी के समय में खाद्यान्न घोटाला होता था। वहीं आज देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है।

चुनाव बाद और तेजी से गुंडों-माफिया की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं। पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज उनकी देश और विदेश में आवाभगत होती है। सपा सरकार में अयोध्या में राममंदिर और वाराणसी में संकट मोचन मंदिर पर आतंकी हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का कुत्सित प्रयास किया गया था। आज आतंकवादियों की रामनाम सत्य है की यात्रा निकल रही है। आज कोई गुंडा और माफिया किसी गरीब, किसी बेटी, किसी व्यापारी की सुरक्षा के लिए खतरा बनने का दु:साहस नहीं कर सकता। इनके सरगना कह रहे हैं योगी जी को बुलडोजर नहीं चलाना चाहिए, मैं कहता हूं कि चिंता न करो जो बचे हैं वह भी चुनाव बाद पूरा हो जाएगा। सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधि अच्छा चुनना चाहिए। इस चुनाव में आपको सपा की जमानत जब्त करने का काम करना है। इस अवसर पर सांसद संगीता आजाद, पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, विधायक राम विकास चौहान, सदस्य विधान परिषद राम सूरत राजभर, कन्हैया लाल निषाद, अरुण कांत यादव आदि उपस्थित रहे।

यह खबर भी पढ़े : पूरा इंडी गठबंधन अपने परिवार के लिए राजनीति करता है, प्रयागराज में बोले अमित शाह

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...