back to top

आयकर विभाग ने करदाताओं को किया आगाह, विदेशी संपत्ति का खुलासा न करने पर लगेगा भारी जुर्माना

नयी दिल्ली। आयकर विभाग ने रविवार को करदाताओं को आगाह किया कि आईटीआर में विदेश में स्थित संपत्ति या विदेशों में अर्जित आय का खुलासा न करने पर कालाधन विरोधी कानून के तहत 10 लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है। विभाग ने हाल ही में शुरू किए गए अनुपालन-सह-जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को एक सार्वजनिक परामर्श जारी किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि करदाता आकलन वर्ष 2024-25 के लिए अपने आयकर रिटर्न (आईटीआर) में ऐसी जानकारी दर्ज करें।

परामर्श में स्पष्ट किया गया है कि पिछले वर्ष में भारत के कर निवासी के लिए विदेशी परिसंपत्ति में बैंक खाते, नकद मूल्य बीमा अनुबंध या वार्षिकी अनुबंध, किसी इकाई या व्यवसाय में वित्तीय हित, अचल संपत्ति, अभिरक्षक खाता, इक्विटी और ऋण हित, ट्रस्ट जिसमें व्यक्ति ट्रस्टी है, सेटलर का लाभार्थी, हस्ताक्षर प्राधिकारी वाले खाते, विदेश में रखी गई कोई पूंजीगत परिसंपत्ति आदि शामिल हैं।

विभाग ने कहा कि इस मानदंड के अंतर्गत आने वाले करदाताओं को अपने आईटीआर में विदेशी परिसंपत्ति (एफए) या विदेशी स्रोत से आय (एफएसआई) अनुसूची को अनिवार्य रूप सेै भरना होगा, भले ही उनकी आय कर योज्ञ सीमा से कमै हो या विदेश में संपत्ति प्रकट स्रोतों से अर्जित की गई हो। परामर्श के अनुसार, आईटीआर में विदेशी संपत्तिाआय का खुलासा न करने पर काला धन (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति) और कर अधिरोपण अधिनियम, 2015 के तहत 10 लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है।

यह भी पढ़े : बोइंग के 17000 कर्मचारियों पर संकट, कम्पनी ने 400 लोगों को नौकरी से निकालने का भेजा नोटिस

कर विभाग के लिए प्रशासनिक निकाय, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा था कि अभियान के तहत वह उन निवासी करदाताओं को सूचनात्मक एसएमएस और ईमेल भेजेगा, जिन्होंने पहले ही आकलन वर्ष 2024-25 के लिए अपना आईटीआर दाखिल कर दिया है। यह संचार ऐसे व्यक्तियों को भेजा जाएगा, जिनकी द्विपक्षीय और बहुपक्षीय समझौतों के तहत प्राप्त जानकारी के माध्यम से पहचान की गई है, जिसमें सुझाव दिया गया है कि ये व्यक्ति विदेशी खाते या संपत्ति रख सकते हैं, या विदेशी क्षेत्राधिकार से आय प्राप्त कर चुके हैं। देर से एवं संशोधित आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने शनिवार...

शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करें शिक्षक

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षकों से छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करने और उनके स्क्रीन टाइम को कम करने...

मथुरा समेत राज्यभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

मथुरा/लखनऊ/गोरखपुर।  भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा समेत प्रदेश में उनका जन्मोत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया।श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति के सचिव कपिल...

मुंबई में कई जगह दही हांडी का आयोजन, हजारों गोविंदा हुए शामिल

मुंबई।   मुंबई और आसपास के शहरों में शनिवार को कई जगह दही हांडी का आयोजन किया गया और हजारों गोविंदा ने मानव पिरामिड बनाकर...

सेरेना और वीनस टाईब्रेकर में हारी, अल्काराज और सबालेंका चौथे दौर में

न्यूयॉर्क। सेरेना और वीनस विलियम्स एक बार फिर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में आकर्षण का केंद्र रहीं, लेकिन वे वापसी पर जीत हासिल नहीं...

भारत ने विश्व मानचित्र में सुधार से जुड़े संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने महाद्वीपों के भूभाग को अधिक सटीकता से प्रदर्शित करने के उद्देश्य से विश्व मानचित्र में सुधार से जुड़े संयुक्त राष्ट्र...