back to top

यूपी में संक्रमण का आंकड़ा 3000 के पार, मरने वालों की संख्या हुई 60

-लखनऊ में फिर मिले सात केस, अब तक 238 हुए संक्रमित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को प्रदेश के 67 जिलों से संक्रमण के 118 नए मामले सामने आये हैं। इनमे सबसे ज्यादा 16 मामले कानपुर में मिले हैं। लखनऊ में सात और केस सामने आये हैं, जिसके बाद राजधानी में कुल संख्या 238 हो गयी है।

इसके साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3005 पहुंच गयी है। प्रदेश में संक्रमण से 4 और लोगों की मौत भी हुई है। अब मरने वालों का आकंड़ा 60 हो गया है। बुधवार को मरने वालों में प्रयागराज, एटा, मेरठ और अलीगढ में एक-एक मरीज शामिल हैं। प्रयागराज और एटा में संक्रमण से यह पहली मौतें हैं। कुल संक्रमित मामलों में 1152 तब्लीगी जमात या उनसे जुड़े हुए लोगों के हैं। आगरा में संक्रमण का हमला लगातार जारी है। वहां बुधवार को 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। आगरा में अब तक 16 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं। प्रदेश के प्रमुख जिलों में कानपुर और आगरा के अलावा फिरोजाबाद में 12, मेरठ में 11, वाराणसी में 9 और बांदा में 7 लोगों संक्रमित पाए गए हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी के साथ संयुक्त प्रेससवार्ता में बताया कि अब तक 1130 लोग स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिन 67 जिलों से संक्रमण के मामले आये हैं, उनमे से 6 जनपदों में संक्रमण का एक भी एक्टिव केस नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वस्थ्य होने वालों का रिकवरी प्रतिशत राष्ट्रीय प्रतिशत से बेहतर है। जहां राष्ट्रीय प्रतिशत 28.71 हैं, यूपी में यह 36.37 फीसदी है।

प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में 20 लैब चल रही हैं, जिनमे सैंपलों की जांच की जा रही है। मंगलवार को कुल 3871 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे और 4469 टेस्ट हुए। पूल टेस्टिंग के तहत 1247 सैंपल के 259 पूल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमे से 19 पॉजिटिव आये हैं। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी और प्राइवेट लैब में कुल मिलाकर अब तक 105501 सैंपल टेस्ट किये जा चुके हैं। 1,997 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है तथा 11,003 लोगों को फैसिलिटी क्वारेंटाइन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 42,528 आइसोलेशन बेड एवं 21,569 क्वारेंटाइन बेड उपलब्ध हैं, जबकि वेंटिलेटर बेड की संख्या बढ़कर 1256 हो गई है।

प्रमुख सचिव ने बताया कि चिकित्सीय सलाह के लिए स्वास्थ्य विभाग का टोल फ्री नंबर 1800-180-5145 लगातार काम कर रहा है। इसमें अगर किसी व्यक्ति को अपने अंदर संक्रमण का एक भी लक्षण लगता है या संदेह है तो वह इस नंबर पर कॉल करके क्या करना है इसके बारे में सलाह ले सकता है। टोल फ्री नंबर पर अन्य मेडिकल सेवाओं के लिए भी परामर्श किया जा सकता है। कॉल करने पर व्यक्ति को डॉक्टर से तुरंत लिंक कर दिया जायेगा। टेली-मेडिसिन की सुविधा सभी जिलों में भी उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...